भिण्ड, 19 अक्टूबर। शहर में रविवार सुबह एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह दाल मिल के पास नाले किनारे घायल अवस्था में मिला था। उसके सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट थी। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब 8 बजे लोगों ने रामलखन को दाल मिल के पास नाले किनारे घायल अवस्था में पड़ा देखा। वह बेहोश था और उसके सिर के पीछे गंभीर चोट के निशान थे। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और परिजनों को इसकी सूचना दी। मृतक की पहचान सैनिक विश्राम भवन के पास वार्ड क्रमांक 30 निवासी रामलखन कुशवाहा पुत्र श्याम सिंह कुशवाहा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह पीडब्ल्यूडी विभाग में अस्थायी कर्मचारी के तौर पर कार्यरत था। सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


