भिण्ड, 19 अक्टूबर। संत विवेकानंद पब्लिक स्कूल भिण्ड ने एक बार फिर अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के बल पर जिले में गौरव का परचम लहराया है। भारत वर्ष की प्रतिष्ठित शैक्षणिक मूल्यांकन संस्था ‘एजुकेशन वर्ल्ड’ द्वारा जारी रैंकिंग में विद्यालय को भिण्ड जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। 14 अक्टूबर को नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य एवं गरिमामय समारोह में यह सम्मान प्रदान किया गया।
इस अवसर पर ‘एजुकेशन वर्ल्ड’ के प्रतिनिधियों द्वारा विद्यालय के उत्कृष्ट शैक्षणिक परिणाम, नवोन्मेषी शिक्षण पद्धतियों, संस्कार आधारित शिक्षा, तथा सर्वांगीण विकास के प्रयासों की सराहना की गई। कार्यक्रम के दौरान संस्था के अध्यक्ष डॉ. विवेक यादव एवं प्रधानाचार्या गीता रेडु को उपस्थित शिक्षाविदों एवं गणमान्य अतिथियों के मध्य सम्मानित किया गया।
डॉ. यादव ने अपने संबोधन में कहा कि यह उपलब्धि पूरे विद्यालय परिवार के सामूहिक परिश्रम, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने यह भी कहा कि विद्यालय का लक्ष्य केवल अकादमिक उत्कृष्टता तक सीमित नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में मानवीय मूल्यों, नैतिकता और नेतृत्व गुणों का विकास करना भी है। प्रधानाचार्या गीता रेडु ने कहा कि यह सम्मान शिक्षकों की लगन, विद्यार्थियों की मेहनत और अभिभावकों के सहयोग से संभव हुआ है। उन्होंने भविष्य में विद्यालय को और ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प भी व्यक्त किया। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर पूरे संत विवेकानंद विद्यालय परिवार में हर्ष और उत्साह का वातावरण व्याप्त है। विद्यालय प्रबंधन समिति, शिक्षकगण, विद्यार्थी और अभिभावक सभी ने इस उपलब्धि पर एक-दूसरे को बधाई दी तथा विद्यालय की निरंतर प्रगति की कामना की।
Friday, July 31
BREAKING
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर


