भिण्ड, 19 अक्टूबर। जल संसाधन विभाग के एसडीओ अनुपम सिंह तोमर को एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी है। धमकी देने वाले ने खेतों में नहर का पानी भरने और निकासी का इंतजाम न करने पर नाराजगी जताते हुए यह धमकी दी। एसडीओ तोमर की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
एसडीओ ने पुलिस को बताया कि बीते रोज उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉलर ने उनसे कहा- तुम नहर पर नहीं आते हो, नहर का पानी हमारे खेतों में भर रहा है, निकासी का कोई इंतजाम नहीं कर रहे। अगर अब नहर पर आए तो तुम्हें खेत में गाड़ दूंगा। यह कहकर आरोपी ने फोन काट दिया। धमकी से घबराए एसडीओ तोमर ने तुरंत कोतवाली थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। शहर कोतवाली पुलिस ने एसडीओ की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण

