भिण्ड, 16 अक्टूबर। कलेक्टर भिण्ड के मार्गदर्शन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास के निर्देशन में 30 एमपी एनसीसी बटालियन भिण्ड द्वारा आयोजित शिविर आईटीआई परिसर में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें 30 एमपी एनसीसी बटालियन के कमाण्डिंग ऑफिसर कर्नल कुलवंत सिंह, महिला एवं बाल विकास विभाग से प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी परसराम शर्मा, बाल संरक्षण अधिकारी अजय सक्सेना, एनसीसी अधिकारी रविकांत सिंह, संजय राणा, अन्य साथी अधिकारी पॉक्सो सपोर्ट पर्सन राहुल राजपूत और सभी एनसीसी कैडेट उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस की थीम सभी महिलाओं और लड़कियों के लिए अधिकार समानता और सशक्तिकरण पर चर्चा करते हुए बाल संरक्षण अधिकारी अजय सक्सेना ने बताया कि जेंडर, महिला सशक्तिकरण, सशक्त नारी यह केवल शब्द मात्र नहीं है, अपितु एक लंबे संघर्ष की कहानी है, नारी वास्तव में शक्ति का प्रतिरूप है और अगर शक्ति ही कहें तो इसमें कोई भी अतिश्योक्ति नहीं होगी। नारी ने न केवल ग्रहणी बनकर घर संभाला है अपितु अच्छी प्रशासक बनकर देश प्रदेश भी कुशलता से चलाए हैं, वर्तमान में सेना में भी महिलाएं हैं। गार्गी, मैत्रीयी, अपाला, लोपामुद्रा जैसी विदुषी महिलाओं ने समाज को नई दिशा दी है और आज का दौर आपके सामने है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की बात हमें न केवल बेटों से करनी है अपितु बालिकाओं के परिजन और समाज के हर उस तबके से करनी है जो बालिकाओं की प्रगति में किसी भी प्रकार की बाधक हो, हमें बालिकाओं, महिलाओं को ऐसा वातावरण प्रदान करना है, जहां पर वह अपनी प्रतिभा का अधिकतम से अधिकतम उपयोग कर अपने आपको प्रतिष्ठित कर सकें। कार्यक्रम में चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 साइबर हेल्पलाइन 1930 पोक्सो ई बॉक्स, किशोर न्याय अधिनियम, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, बाल अधिकारों पर विस्तार से चर्चा की गई।
अगले चरण में प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी परशराम शर्मा ने एनसीसी कैडेट से शिक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष चर्चा की, वर्तमान में पोषण माह के संबंध में जन्म के प्रथम हजार दिवस पर क्या खान-पान हो और किस तरह से सुरक्षित रहे के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम के अंत में क्विज रखा गया, जिसमें सही जवाब देने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया, सभी छात्रों को प्रशिक्षण किट प्रदाय की।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


