Close Menu
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Latest News

शादी के मंच को दूल्हा-दुल्हन ने बना लिया कुश्ती का अखाड़ा

May 28, 2026

हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

May 28, 2026

मेहगांव पुलिस ने 10 हजार के इनामी दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार

May 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, May 31
BREAKING
  • शादी के मंच को दूल्हा-दुल्हन ने बना लिया कुश्ती का अखाड़ा
  • हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
  • मेहगांव पुलिस ने 10 हजार के इनामी दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार
  • अवैध मिट्टी उत्खनन करने पर जेसीबी व ट्रैक्टर जब्त
  • खनिज कार्य में लगे वाहनों की चेकिंग, चालान कर 73 हजार का राजस्व वसूला
  • बकरी पालन योजना में 9.60 लाख का गवन मामला दर्ज
  • मोटर साइकिल फिसलने से किशोर गंभीर रूप से घायल
  • ईद-उल-अजहा पर नमाज अता कर अमन चैन के लिए मांगी दुआ
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
Home » मोहम्मद के बाद आई लव आरएसएस

मोहम्मद के बाद आई लव आरएसएस

Jagran TodayBy Jagran TodayOctober 15, 2025

– राकेश अचल


देश के सबसे बड़े अपंजीकृत स्वयंसेवी संगठन के दुस्साहस को प्रणाम करता हूं, क्योंकि हमारे शाखामृग संगठन पर लगे संगीन आरोंपों के बावजूद कर्नाटक में आई लव आरएसएस अभियान चलाने की हिमाकत दिखा रहे हैं। कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खरगे के पत्र के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रही कांग्रेस सरकार का विरोध करते हुए संघ समर्थकों ने मंगलवार को कर्नाटक के मांड्या जिले में आई लव आरएसएस अभियान शुरू कर दिया।
स्वयं सेवकों ने हाथों में आई लव आरएसएस लिखे पोस्टर लेकर नारे लगाए। उन्होंने सरकार की आलोचना करते हुए वाहनों और दुकानों पर भी पोस्टर लगाया। मांड्या शहर के डाकघर के सामने पोस्टर अभियान को हरी झण्डी दिखाई गई। पोस्टरों पर लिखा था कि जो लोग आरएसएस से प्रेम करते हैं, वे देश प्रेमी हैं। आपको याद होगा कि गत दिवस केरल के रहने वाले 26 साल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर आनंदु अजी ने पिछले दिनों सुसाइड कर लिया था। वह कोट्टायम का रहने वाला था, उसका शव तिरुवनंतपुरम के थंबानूर के एक लॉज से मिला था। सुसाइड से पहले आनंदु ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लोगों पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। युवक ने बताया कि बचपन से लेकर अब तक उसके साथ किस तरीके से यौन शोषण किया जा रहा था। मामला सामने आने के बाद से ही कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। कांग्रेस इसको लेकर संघ पर हमला बोल रही है। इसके साथ ही पूरे मामले की जांच की मांग भी कर रही है।
इस मामले में संघ के सर संघचालक ने उसी तरह मौन साध लिया है, जैसे मोदी जी ने मणिपुर पर साध लिया था। संघ का एक अधिकारी आनंदु के सुसाइड नोट में लगे आरोपों का प्रतिवाद करने की हिम्मत नहीं जुटा सका। उल्टे अब भाजपा के एमएलसी सीटी रवि ने कहा कि मंत्री खरगे आरएसएस की आलोचना करके किसी तरह अपना कारोबार बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं।
भाजपा विधायक एसआर विश्वनाथ ने कहा कि कांग्रेस के केन्द्रीय नेतृत्व ने उन्हें आरएसएस पर हमले करने की सुपारी दी है। उन्होंने चेतावनी दी कि प्रियांक खरगे को सावधान रहना चाहिए। उन्हें आरएसएस के बारे में कुछ नहीं पता। यह संगठन इतना शक्तिशाली है कि उन्हें इसके परिणामों का अंदालत भी नहीं होगा। प्रियांक खरगे ने सार्वजनिक स्थलों और स्कूल-कालेज परिसरों में आरएसएस की गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाने के संबंध में मुख्यमंत्री सिद्दरमैया को एक पत्र लिखा था, जिससे विवाद खड़ा हो गया है।
आपको पता है कि संघ कांग्रेस शासित कर्नाटक में तो सक्रिय है ही, लेकिन केरल में भी उसने बहुत काम किया है। केरल में ही सुसाइड करने से पहले आनंदु अजी ने नोट लिखा कि किस तरीके से उसका बचपन से लेकर अब तक यौन शोषण किया गया, जिससे वह आज तक नहीं उबर पाया है। नोट में युवक ने लिखा कि उसके माता पिता ने बचपन में उसे संघ की शाखा में डाल दिया था। यहां पड़ोसी एनएम ने तीन साल की उम्र में उसका शोषण किया था। इसके अलावा एसएस के आईटीसी और ओटीसी कैम्पों भी उसके साथ ऐसा ही हुआ है।
युवक ने सुसाइड नोट में लिखा कि उसकी मौत की वजह कोई रिश्ता नहीं बल्कि एक गहरी चोट है। कुछ साल पहले ही उसे पता चला था कि उसे ऑब्सेसिव-कंपल्सिव डिसऑर्डर डायग्नोज हुआ था। यह बीमारी भी आरएसएस के लोगों के शोषण की वजह हुई थी। आनंदु अजी ने लिखा कि उसे संघ से हमेशा दर्द ही मिला है। जब भी मैं कैम्प में जाता मेरा शोषण किया जाता था। इसके साथ ही डंडों से कई बार पीटा भी गया है। अजी लिखकर गय है कि कि आरएसएस वालों से दोस्ती न करें, भले पिता, भाई या बेटा हो तो भी दूर रखें। मेरे पास सबूत नहीं है लेकिन इस बात का सबूत मेरी जिंदगी ही है।
अनंदु अजी की आत्महत्या के बाद यह मामला राजनीतिक विवाद में बदल गया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आनंदु अजी की आत्महत्या के मामले में आरएसएस पर गंभीर यौन शोषण के आरोपों की पूरी तरह से जांच कराने की मांग की है। प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि अजी ने अपनी सुसाइड नोट में बताया कि उन्हें कई बार आरएसएस के सदस्यों द्वारा दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ा है।
माना जा रहा है कि आनंदु के मामले पर धूल डालने के लिए ही कर्नाटक में आई लव आरएसएस का अभियान चलाया है। ये अभियान बरेली के तौकीर रजा के आई लव मोहम्मद के जैसा है। अब देखना ये है कि संघ आई लव आरएसएस अभियान को कर्नाटक ही सीमित रखता है या फिर देश व्यापी रूप देता है। उल्लेखनीय है कि पहली बार लाल किले के प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आरएसएस का यशोगान कर चुके हैं।

Post Views: 141
Jagran Today
  • Website

Related Posts

हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

May 28, 2026

मेहगांव पुलिस ने 10 हजार के इनामी दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार

May 28, 2026

अवैध मिट्टी उत्खनन करने पर जेसीबी व ट्रैक्टर जब्त

May 28, 2026

खनिज कार्य में लगे वाहनों की चेकिंग, चालान कर 73 हजार का राजस्व वसूला

May 28, 2026

बकरी पालन योजना में 9.60 लाख का गवन मामला दर्ज

May 28, 2026

मोटर साइकिल फिसलने से किशोर गंभीर रूप से घायल

May 28, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

आज का मौषम
मौसम
आज का राशिफल
लाइव क्रिकेट स्कोर
MADHYA PRADESH

हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

May 28, 2026

मेहगांव पुलिस ने 10 हजार के इनामी दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार

May 28, 2026

अवैध मिट्टी उत्खनन करने पर जेसीबी व ट्रैक्टर जब्त

May 28, 2026
Most Viewed Posts
  • बीजेपी मंत्री विजय शाह के खिलाफ देश द्रोह का हो मुकदमा दर्ज – पूर्व सैनिक
  • जब डॉक्टरों ने मानी हार , तो  दंदरौआ सरकार डॉ हनुमान ने  दिखाया चमत्कार 
  • ब्राह्मण महासभा ने चल समारोह के लिए विभिन्न ग्रामो में किया जनसम्पर्क
  • विधायक राजू तिवारी और चिराग पासवान ने साबित कर दिया , सच्ची राजनीति वोट की नहीं मूल्यों की होती है – आचार्य तिवारी
  • डबल इंजन भाजपा सरकार की नीतियों से कुपोषित होंगे लाभ से बंचित – सीटू
CONTACT US

ADDRESS
FF-77, Behind of Dhanvantri Complex, Bhind – 477001, Madhya Pradesh

CHIEF EDITOR
Deepak Chaudhary

CONTACT NO.: +91-98262 31755

EMAIL
jagrantodaynews.in

WEB ADDRESS
www.jagrantodaynews.in

CHOOSE LANGUAGE
Our Visitors
551532
Views Today : 2289
Who's Online : 5
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
© 2026 www.jagrantodaynews.in Designed by www.wizinfotech.com.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.