भिण्ड, 13 अक्टूबर। दीपावली पर्व के मद्देनजर जिले में पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क और सक्रिय है। पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद किया गया है।
अटेर एसडीओपी रविन्द्र वास्कले ने जानकारी देते हुए बताया कि दीपावली के दौरान बाजारों में बढ़ती भीड़ और यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने विशेष सुरक्षा योजना तैयार की है। जिले के प्रमुख बाजारों, बस स्टैण्डों, मन्दिरों एवं सार्वजनिक स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।
एसडीओपी वास्कले ने बताया कि दीपावली पर्व पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, अफवाह या असामाजिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सतत गश्त करने और संवेदनशील इलाकों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि भीड़भाड़ वाले बाजारों में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस पाइंट निर्धारित किए गए हैं। यातायात पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी वाहन मुख्य मार्ग पर अनावश्यक रूप से खड़ा न रहे तथा फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस सेवाएं हर समय अलर्ट मोड पर रहें। एसडीओपी ने नागरिकों से अपील की कि वे त्यौहार के दौरान शांति, सौहार्द और अनुशासन बनाए रखें, आतिशबाजी सुरक्षित स्थानों पर करें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन नागरिकों के सहयोग से एक शांतिपूर्ण और सुरक्षित दीपावली मनाने के लिए पूरी तरह तैयार है।
Friday, July 31
BREAKING
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर


