ग्वालियर, 13 अक्टूबर। प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन जिला शाखा ग्वालियर की मासिक बैठक रविवार को अटल पार्क दीनदयाल नगर में संभागीय अध्यक्ष ग्वालियर भंवर सिंह जादौन की अध्यक्षता आयोजित की गई। जिसमें करीब 60 सदस्य उपस्थित हुए। सर्वप्रथम प्रांतीय महामंत्री एवं जिला अध्यक्ष ग्वालियर मोहन सिंह कुशवाह द्वारा बैठक के एजेंडा पर बिंदुवार चर्चा शुरू की तथा छह सदस्यों ने भोपाल जाने की सहमति दी।
बैठ में तय किया गया कि अभी तक सदस्यता नहीं होने पर खेद व्यक्त करते हुए सदस्यता अभियान चला कर जिले की सदस्यता पूर्ण की जाए। सदस्यता की अंतिम तारीख 30 नवंबर सर्वसम्मति से निर्धारित की गई। सभी ने एकमत होकर के इस बात पर जोर दिया कि महाशिवरात्रि की बैठक में नवंबर में निर्धारित तिथि को आंदोलन भोपाल में किए जाने का निर्णय लिया जाए। अंत में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मुरार अनिरुद्ध सिंह तोमर के आकस्मिक निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर शोक श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
बैठक नंदकिशोर गोस्वामी, हवलदार सिंह भदौरिया, राजकुमार शर्मा, रविन्द्र सिंह कुशवाह, बीडी सविता, अरविन्द सिंह चौहान, आशाराम शर्मा, बिजेन्द्र सिंह कुशवाह, नरेश कुमार शर्मा, सुरेन्द्र सिंह तोमर, कृष्ण स्वरूप शर्मा, रामबरन सिंह कुशवाह, केशव सिंह परमार, महेश शर्मा, जसवंत सिंह तोमर, एलपी शुक्ला, तुलसीराम कुशवाहा, बलवीर सिंह परिहार, महेश प्रसाद शुक्ला, कालीचरण दीक्षित, राजेन्द्र सिंह भदौरिया, मुन्नालाल दीक्षित, प्रीतम सिंह कुशवाह, होमसिंह नरवरिया, जनक सिंह नरवरिया देवसिंह चौरसिया शैलेन्द्र शर्मा, जयसिंह तोमर, कमलेश राठौर, सुखवासी कारोरिया, ओपी अजमेरिया आदि उपस्थित रहे।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


