Close Menu
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Latest News

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, September 27
BREAKING
  • गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
  • नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
  • टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
  • लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
  • सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
  • गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
  • नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे  भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
  • शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
Home » नोबेल की साख पर ग्रहण : रघु ठाकुर

नोबेल की साख पर ग्रहण : रघु ठाकुर

Jagran TodayBy Jagran TodayOctober 11, 2025

– दिल्ली और भोपाल में होगा जनआंदोलन, माफियाओं, अतिक्रमण और चुनाव आयोग की मनमानी पर गरजी लोसपा

भोपाल, 11 अक्टूबर। देश की राजनीति और सामाजिक सरोकारों के मुद्दों पर अब सियासी संग्राम तेज होने जा रहा है। लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को लोहिया सदन, भोपाल में संपन्न हुई। बैठक में देश और प्रदेश के कई अहम मुद्दों पर न सिर्फ गहन चर्चा हुई, बल्कि आंदोलन का रोडमैप भी तैयार कर लिया गया। पार्टी ने ऐलान किया कि राष्ट्रीय मुद्दों को लेकर फरवरी 2026 में दिल्ली और प्रदेश स्तरीय मुद्दों पर दिसंबर 2025 में भोपाल में बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष शंभूदयाल बघेल ने की, जबकि संचालन लोसपा के संस्थापक समाजवादी चिंतक रघु ठाकुर ने किया।
अपने संबोधन में रघु ठाकुर ने वैश्विक स्तर पर दिए जा रहे नोबेल पुरस्कार पर तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि नोबेल पुरस्कार को लेकर जिस तरह की बयानबाजी और राजनीति हो रही है, उसने इसकी साख पर ग्रहण लगा दिया है। यह अब विश्व राजनीति के बड़े खिलाड़ियों के दांव-पेंच में उलझ गया है। उन्होंने इजराइल-हमास युद्ध पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हालिया समझौता एक सकारात्मक संकेत है और उम्मीद की जानी चाहिए कि भविष्य में हिंसा न बढ़े। ठाकुर ने कहा कि गाजा के पुनर्निर्माण के लिए पूरी दुनिया को आगे आना चाहिए।
चुनाव आयोग और दो-दलीय राजनीति पर चिंता
ठाकुर ने भारत निर्वाचन आयोग पर आरोप लगाया कि चुनाव चिन्ह आवंटन में मनमानी की जा रही है, जिससे देश को दो-दलीय राजनीति में बाँटने की साजिश झलकती है। उन्होंने कहा कि आयोग को पुराने और पारदर्शी नियमों पर ही अमल करना चाहिए, वरना लोकतंत्र कमजोर होगा।
अपराध और माफियाओं का गढ़ बन रहा मप्र
मप्र की कानून व्यवस्था पर चिंता जताते हुए ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में अपराध और दबंगों का बोलबाला है। भू-माफिया, रेत-माफिया, खनन-माफिया, शराब-माफिया और अतिक्रमण-माफिया—इन पांच गिरोहों से आम जनता त्रस्त है। कटनी के अमाडी गांव, भिण्ड के बरुआ नगर और कुरथरा, सिमराव जैसे क्षेत्रों में सरकारी जमीनों और रास्तों पर कब्जे का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने स्थानीय इकाईयों की सराहना की और कहा कि पार्टी जनता के साथ हर स्तर पर लड़ेगी चाहे गांव हो, भोपाल हो या दिल्ली।
सिक्स लेन और मेडिकल कॉलेज की मांग
भिण्ड क्षेत्र में लगातार हो रहे हादसों का जिक्र करते हुए ठाकुर ने कहा कि अब सिक्स लैन सड़क निर्माण वहां की ज़रूरत बन चुकी है। उन्होंने बीहड़ अंचल में मेडिकल कॉलेज की मांग करते हुए कहा कि इसे पहाड़ी और पूर्वोत्तर राज्यों की तरह 100 प्रतिशत केन्द्र अनुदान योजना से बनाया जाना चाहिए। साथ ही पीपीपी मॉडल का विरोध करते हुए कहा कि यह जनता के हित में नहीं, निजीकरण के विस्तार का रास्ता है।
आंदोलन के एजेंडे में किसान और मवेशियों की समस्या भी
छत्तीसगढ़ से आए पदाधिकारी जावेद उस्मानी ने अनावृष्टि और मवेशियों की समस्या का मुद्दा उठाया। इस प्रस्ताव को दिल्ली धरने के एजेंडे में शामिल करने पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।
बिहार चुनाव पर रणनीति और मीडिया टीम का गठन
बैठक में बिहार में 6 प्रत्याशी उतारने की घोषणा की गई। चुनाव अभियान के लिए 5 सदस्यीय समिति गठित की गई जिसमें दयाशंकर शर्मा, मुकेश चंद्रा, श्याम सुंदर यादव, अरुण प्रताप सिंह और जावेद उस्मानी शामिल होंगे। जनसंपर्क को मजबूत बनाने के लिए सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में असगर खान को मप्र एवं छत्तीसगढ़ का प्रभारी नियुक्त किया गया, वहीं मप्र और छत्तीसगढ़ के लिए मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी जयंत तोमर को सौंपी गई।
वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में बनी रणनीति
इस अहम बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्यामसुंदर सिंह यादव, उपाध्यक्ष मुकेश चंद्रा, उपाध्यक्ष मदन जैन, राष्ट्रीय महासचिव अरुण प्रताप सिंह, प्रताप मलिक, प्रदेश अध्यक्ष बिंदेश्वरी पटेल, प्रदेश महासचिव निसार कुरैशी, प्रदेश प्रवक्ता असगर खान, राकेश कौरव, धीरेन्द्र सिंह ठाकुर, हरपाल सिंह, अजय श्रीवास्तव, शिवम परमार, महिपाल वर्मा सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post Views: 89
Jagran Today
  • Website

Related Posts

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026

लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान

September 20, 2026

सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ

September 19, 2026

गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम

September 19, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

आज का मौषम
मौसम
आज का राशिफल
लाइव क्रिकेट स्कोर
MADHYA PRADESH

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026
Most Viewed Posts
  • बीजेपी मंत्री विजय शाह के खिलाफ देश द्रोह का हो मुकदमा दर्ज – पूर्व सैनिक
  • जब डॉक्टरों ने मानी हार , तो  दंदरौआ सरकार डॉ हनुमान ने  दिखाया चमत्कार 
  • ब्राह्मण महासभा ने चल समारोह के लिए विभिन्न ग्रामो में किया जनसम्पर्क
  • विधायक राजू तिवारी और चिराग पासवान ने साबित कर दिया , सच्ची राजनीति वोट की नहीं मूल्यों की होती है – आचार्य तिवारी
  • डबल इंजन भाजपा सरकार की नीतियों से कुपोषित होंगे लाभ से बंचित – सीटू
CONTACT US

ADDRESS
FF-77, Behind of Dhanvantri Complex, Bhind – 477001, Madhya Pradesh

CHIEF EDITOR
Deepak Chaudhary

CONTACT NO.: +91-98262 31755

EMAIL
jagrantodaynews.in

WEB ADDRESS
www.jagrantodaynews.in

CHOOSE LANGUAGE
Our Visitors
639780
Views Today : 1518
Who's Online : 3
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
© 2026 www.jagrantodaynews.in Designed by www.wizinfotech.com.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.