Close Menu
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Latest News

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, September 27
BREAKING
  • गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
  • नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
  • टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
  • लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
  • सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
  • गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
  • नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे  भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
  • शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
Home » अशोकनगर, शिवपुरी और बमोरी सहित पूरे गुना संसदीय क्षेत्र में लगे 117 विद्युत उपकेन्द्र: सिंधिया

अशोकनगर, शिवपुरी और बमोरी सहित पूरे गुना संसदीय क्षेत्र में लगे 117 विद्युत उपकेन्द्र: सिंधिया

Jagran TodayBy Jagran TodayOctober 10, 2025

– केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अशोकनगर में सेमरा डोंगरा, बिला खेड़ी के विद्युत उपकेन्द्रों का किया शिलान्यास

अशोकनगर, 10 अक्टूबर। केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री तथा गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने अशोकनगर प्रवास के दौरान सेमरा डोंगरा, बिला खेड़ी में दो नए 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्रों का शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं के माध्यम से क्षेत्र के हजारों ग्रामीण परिवारों को स्थाई, गुणवत्तापूर्ण और निर्बाध विद्युत आपूर्ति का लाभ मिलेगा। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री ने बताया कि इस जिले में उन्होंने कुल 23 नए विद्युत उपकेन्द्र बनवा दिए हैं जिनमें से 15 तो पिछले 15 जिलों में लगे हैं।
सिंधिया ने जनता को संबोधित कहा कि आज का यह अवसर केवल ईंट और पत्थर का नहीं, बल्कि उज्जवल भविष्य की नींव रखने का क्षण है। इन उपकेन्द्रों से हमारे किसानों के खेतों में रोशनी फैलेगी, हमारे बच्चों की पढ़ाई बिना रुकावट जारी रहेगी और हमारे छोटे उद्योगों को निरंतर ऊर्जा प्राप्त होगी। यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव की उस प्रतिबद्धता का प्रतीक है, जिसके तहत हर घर तक विश्वसनीय और सस्ती बिजली पहुंचाना हमारा संकल्प है।
13 हजार लोगों को मिलेगा सेमरा डोंगरा उपकेन्द्र से लाभ
विदित रहे कि अशोकनगर विधानसभा क्षेत्र के सेमरा डोंगरा उपकेन्द्र की क्षमता 5 एमव्हीए है, जिसकी लागत 2.91 करोड़ रुपए है। इसमें 9 किमी 33 केवी लाइन और 0.7 किमी 11 केवी लाइन बिछाई जाएगी। यह उपकेन्द्र अमी बोगरा, सेमरा, बारखेड़ी फतेहपुर, गीरी, माह, आतमपुर और घड़ली जैसे 7 गांवों को लाभान्वित करेगा, जिससे लगभग 13 हजार लोगों को स्थायी बिजली की सुविधा मिलेगी। इस परियोजना से राजपुर उपकेन्द्र पर दबाव कम होगा और वोल्टेज की पुरानी समस्या समाप्त हो जाएगी।
2.48 करोड़ से बना बिला खेड़ा उपकेन्द्र
इसी प्रकार बिला खेड़ी उपकेन्द्र की स्थापना 2.48 करोड़ रुपए की लागत से की जा रही है, जिसकी क्षमता 5 एमव्हीए होगी। यह बिला खेड़ी, टोंडाखेड़ी, कचनारा, बमूरा और देवरी गांवों को बिजली उपलब्ध कराएगा। इस उपकेन्द्र के शुरू होने से आस-पास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति और वोल्टेज की समस्या का स्थाई समाधान होगा।
गुना संसदीय क्षेत्र में बने कुल 117 विद्युत उपकेन्द्र
केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने संबोधन में बताया कि गुना संसदीय क्षेत्र में कुल 117 विद्युत उपकेन्द्र लगाए जा चुके हैं। जिनमें 37 अशोकनगर, 40 शिवपुरी और 36 गुना-बमोरी जिलों में स्थित हैं। यह दिखाता है कि गुना संसदीय क्षेत्र का गांव-गांव आज सर्वांगीण विकास के पथ पर तीव्र गति के साथ अग्रसर है। इन सब स्टेशनों के उजाले विकसित गुना की मंजिल के रास्ते बनेंगे।
कार्यक्रम के दौरान सिंधिया ने कहा कि बिजली केवल एक सुविधा नहीं, बल्कि विकास की धारा है। जिस प्रकार शरीर में रक्त का प्रवाह जीवन देता है, उसी प्रकार ऊर्जा का प्रवाह विकास को गति देता है। यह तीनों उपकेंद्र अशोकनगर जिले के सामाजिक और आर्थिक उत्थान के नए केंद्र बनेंगे। उन्होंने आगे कहा कि इन परियोजनाओं से गांव और शहर के बीच की दूरी समाप्त होगी और हर खेत, हर घर उजाले से आलोकित होगा।
जनता ने जीएसटी बचत उत्सव का उठाया फायदा, की रिकार्ड खरीदारी
इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री ने जीएसटी बचत उत्सव की भी बात की। सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरे देश को जीएसटी दर कम कर दिवाली का उपहार दिया है। इस जीएसटी बचत उत्सव के तहत पूरे क्षेत्र और मप्र में इस बार रिकार्ड बिक्री हुई है। मोबाइल से लेकर ऑटोमोबाइल तक और गाड़ियों से लेकर ट्रैक्टर तक हर चीज की रिकार्ड तोड़ खरीददारी हुई है। यह जनता को मिले उपहार की स्वीकृति ही है। कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। लोगों ने सिंधिया का स्वागत करते हुए उन्हें क्षेत्र के सतत विकास के लिए धन्यवाद दिया।
समर्थक ने कहा सिंधिया जी आई लव यू
जनसभा के दौरान केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री तथा गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया पर समर्थक का प्यार उमड़ आया। सिंधिया के संबोधन के दौरान ही समर्थन ने चीखकर कहा कि सिंधिया जी आई लव यू। यह वाक्या चर्चा का विषय बन गया और इस एक क्षण के लिए खुद सिंधिया ने भी अपने भाषण को रोक दिया। समर्थक के इस प्यार पर सिंधिया ने भी उत्तर दिया और कहा आई लव यू टू। यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। सोशल मीडिया यूजर्स इसे ज्योतिरादित्य सिंधिया का जनता से जुड़ाव का प्रमाण बता रहे हैं।

Post Views: 294
Jagran Today
  • Website

Related Posts

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026

लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान

September 20, 2026

सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ

September 19, 2026

गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम

September 19, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

आज का मौषम
मौसम
आज का राशिफल
लाइव क्रिकेट स्कोर
MADHYA PRADESH

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026
Most Viewed Posts
  • बीजेपी मंत्री विजय शाह के खिलाफ देश द्रोह का हो मुकदमा दर्ज – पूर्व सैनिक
  • जब डॉक्टरों ने मानी हार , तो  दंदरौआ सरकार डॉ हनुमान ने  दिखाया चमत्कार 
  • ब्राह्मण महासभा ने चल समारोह के लिए विभिन्न ग्रामो में किया जनसम्पर्क
  • विधायक राजू तिवारी और चिराग पासवान ने साबित कर दिया , सच्ची राजनीति वोट की नहीं मूल्यों की होती है – आचार्य तिवारी
  • डबल इंजन भाजपा सरकार की नीतियों से कुपोषित होंगे लाभ से बंचित – सीटू
CONTACT US

ADDRESS
FF-77, Behind of Dhanvantri Complex, Bhind – 477001, Madhya Pradesh

CHIEF EDITOR
Deepak Chaudhary

CONTACT NO.: +91-98262 31755

EMAIL
jagrantodaynews.in

WEB ADDRESS
www.jagrantodaynews.in

CHOOSE LANGUAGE
Our Visitors
639778
Views Today : 1499
Who's Online : 1
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
© 2026 www.jagrantodaynews.in Designed by www.wizinfotech.com.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.