Close Menu
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Latest News

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, September 27
BREAKING
  • गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
  • नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
  • टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
  • लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
  • सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
  • गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
  • नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे  भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
  • शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
Home » मैं रहूं या ना रहूं, मेरी जनता को पानी मिलना चाहिए : सिंधिया

मैं रहूं या ना रहूं, मेरी जनता को पानी मिलना चाहिए : सिंधिया

Jagran TodayBy Jagran TodayOctober 10, 2025

– केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने राजघाट जल वितरण योजना का किया शिलान्यास

अशोकनगर, 10 अक्टूबर। केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री एवं गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज अशोकनगर में अमृत 2.0 (अटल मिशन फॉर रिजुवनेशन एंड अर्बन ट्रांसफॉर्मेशन) के तहत राजघाट जल वितरण योजना का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि असली आत्मनिर्भरता तब हासिल होती है जब घर-घर तक स्वच्छ पानी पहुंचे, किसान के खेत हरे हों, और बहनें पानी ढोने के बोझ से आजाद हों। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि अमृत 2.0 हर घर तक भरोसेमंद पेयजल पहुंचाने और शहरों को जल-सुरक्षित बनाने के मिशन को जमीन पर उतार रहा है।
केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने इस दिन को अशोकनगर के इतिहास का स्वर्णिम अध्याय बताते हुए कहा कि मप्र में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में अब तक 6,765 करोड़ रुपए से अधिक की लागत पर 216 परियोजनाएं स्वीकृत की जा चुकी हैं, जिससे 14.41 लाख घरों में जल कनेक्शन दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मैं रहूं या न रहूं लेकिन मेरी जनता को पर्याप्त पानी मिलना चाहिए।
अशोकनगर की जीवन रेखा बनेगी राजघाट जल वितरण योजना
केन्द्रीय मंत्री सिंधियाने राजघाट जल वितरण योजना को अशोकनगर की जीवन रेखा और आत्मनिर्भरता का जल-स्त्रोत बताया। पहले महिलाओं को पानी लाने के लिए तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता था, मीलों दूर जाना पड़ता था लेकिन हमारी माताओं-बहनों की इस समस्या को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमृत योजना लेकर आए। यह प्रोजेक्ट इसी अमृत 2.0 के अंतर्गत है जिसकी कुल लागत लगभग 14.5 करोड़ रुपए है।
गौरतलब है कि इस योजना के तहत नगर पालिका परिषद अशोकनगर को राजघाट समूह परियोजना से 13.17 एमएलडी शुद्ध पेयजल प्राप्त होगा। इस योजना में पांच नई टंकियां बनाई जाएंगी, जिनकी क्षमता क्रमश: 2100 केएल, 1500 केएल, 1350 केएल, 1400 केएल और 550 केएल है। इसके अलावा, लगभग 55 किमी एचडीपीई पाइप लाइन बिछाकर शहर के विभिन्न वार्डों में शुद्ध पानी पहुंचाया जाएगा तथा टंकियों को भरने के लिए 7 किमी पाइप-लाइन बिछाने का कार्य भी शामिल है।
हर वार्ड को प्रतिदिन मिलेगा पानी
सिंधिया ने कहा कि वर्तमान में शहर में एक दिन छोड़कर पानी सप्लाई किया जाता है और कुछ वार्डों में पाइप लाइन ही नहीं है, लेकिन नवंबर 2026 तक परियोजना पूरी होने पर वहां के 15 से 18 हजार लोगों को भी नल से स्वच्छ पेयजल मिलेगा और सबसे बड़ी बात यह कि हर वार्ड में प्रतिदिन पानी मिलेगा। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि इस योजना को केवल सरकार का काम न समझें, बल्कि पाइपों की सुरक्षा, पानी के विवेकपूर्ण उपयोग और वर्षा जल संचयन को अपनाकर इसके रख-रखाव में अपना योगदान दें।
ग्वालियर-चंबल क्षेत्र का समग्र विकास और तीन बड़ी परियोजनाएं
केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने राजघाट परियोजना को ग्वालियर-चंबल क्षेत्र के व्यापक योजनाओं के साथ जुड़ा एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य केवल अशोकनगर नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र का समग्र विकास है। इसी दिशा में तीन और महत्वपूर्ण जल-परियोजनाएं हमारे क्षेत्र का भविष्य बदलने जा रही हैं- 1.श्रीमंत माधवराव सिंधिया सिंचाई परियोजना (6600 करोड़ रुपए) जिससे तीन लाख 72 हजार 650 किसान लाभान्वित होंगे और 4.68 लाख लोगों को पेयजल उपलब्ध होगा, 2. पार्वती-कालीसिंध चंबल लिंक परियोजना (35 हजार करोड़ रुपए) जिससे 13 जिलों के 40 लाख लोगों को पेयजल मिलेगा और 6.13 लाख हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी और 3.केन-बेतवा नदी जोड़ो राष्ट्रीय परियोजना (44 हजार 605 करोड़) जो 10 जिलों के 44 लाख परिवारों तक पहुंचेगी और 8.11 लाख हेक्टेयर भूमि सिंचित करेगी। उन्होंने कहा कि ये तीनों परियोजनाएं मिलकर मध्य भारत की धड़कन में नई ऊर्जा, नमी और उम्मीद का संचार करेंगी।
योजना तैयार होने पर ही खुदाई शुरू करे राज्य सरकार
केन्द्रीय मंत्री सिंधि ने राज्य सरकार से एक अपील भी की। उन्होंने मप्र सरकार से आग्रह किया कि राज्य प्रशासन योजना पूरी तरह तैयार होने से पहले सड़कों पर खुदाई न करे, ताकि जनता को अव्यवस्था एवं असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने सभी मण्डल अध्यक्षों को उनके वार्ड की जिम्मेदारी देते हुए कहा कि हर वार्ड मण्डल अध्यक्ष का किला है। जिसकी सेवा और विकास उसका पहला कर्तव्य एवं संकल्प होना चाहिए। मण्डल अध्यक्षों को सुनिश्चित करना होगा कि उनके मण्डल में हर वार्ड में सड़कें पक्की हों, पानी की व्यवस्था पूरी हो, बिजली की आपूर्ति निर्बाध और प्रगति पर चल रहे कार्य गुणवत्तापूर्वक तरीके से समय सीमा में पूरे हों।
अमेरिका यूरोप तक जाएगा स्वदेशी सामान
अपने संबोधन में केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने जल परियोजना के अलावा आत्मनिर्भर भारत और जीएसटी बचत उत्सव के लाभ पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि महाराजा माधवराव सिंधिया ने एक आत्मनिर्भर राष्ट्र का सपना देखा था और आज तमाम नीतियों एवं योजनाओं को धरातल पर लागू कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी उस सपने को साकार कर रहे हैं। अब न सिर्फ भारत अपने सामर्थ्य से आत्म निर्भर होगा बल्कि अब भारत का उत्पाद अमेरिका यूरोप तक जाएगा। इसके अलावा सिंधिया ने कहा कि आज जीएसटी बचत उत्सव में जनता को बड़ा लाभ मिला है। दिवाली के इस समय पर जनता ने दिल खोलकर जीएसटी वचत उत्सव का लाभ उठाकर रिकार्ड तोड़ खरीदी की है।

Post Views: 239
Jagran Today
  • Website

Related Posts

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026

लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान

September 20, 2026

सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ

September 19, 2026

गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम

September 19, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

आज का मौषम
मौसम
आज का राशिफल
लाइव क्रिकेट स्कोर
MADHYA PRADESH

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026
Most Viewed Posts
  • बीजेपी मंत्री विजय शाह के खिलाफ देश द्रोह का हो मुकदमा दर्ज – पूर्व सैनिक
  • जब डॉक्टरों ने मानी हार , तो  दंदरौआ सरकार डॉ हनुमान ने  दिखाया चमत्कार 
  • ब्राह्मण महासभा ने चल समारोह के लिए विभिन्न ग्रामो में किया जनसम्पर्क
  • विधायक राजू तिवारी और चिराग पासवान ने साबित कर दिया , सच्ची राजनीति वोट की नहीं मूल्यों की होती है – आचार्य तिवारी
  • डबल इंजन भाजपा सरकार की नीतियों से कुपोषित होंगे लाभ से बंचित – सीटू
CONTACT US

ADDRESS
FF-77, Behind of Dhanvantri Complex, Bhind – 477001, Madhya Pradesh

CHIEF EDITOR
Deepak Chaudhary

CONTACT NO.: +91-98262 31755

EMAIL
jagrantodaynews.in

WEB ADDRESS
www.jagrantodaynews.in

CHOOSE LANGUAGE
Our Visitors
639778
Views Today : 1500
Who's Online : 1
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
© 2026 www.jagrantodaynews.in Designed by www.wizinfotech.com.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.