भिण्ड, 10 अक्टूबर। दीपावली के त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस सुरक्षा इंतजामों में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। इसी क्रम में पुलिस ने शहर में वाहनों की चेकिंग करते हुए तलाशी ली। साथ ही भीड़भाड़ वाली जगहों पर नजर बनाए रखी, बाजार में भी सुरक्षा के लिहाज से गश्त की गई।
शुक्रवार को एसपी डॉ. असित यादव के निर्देश पर सीएसपी निरंजन राजपूत के नेतृत्व में पुलिस ने शहर में पैदल मार्च किया। बाजार में भीड़ के बीच संदिग्धों पर ढूंढा गया। शहर में पुलिस टीम ने सघन चेकिंग की। खरीदारों की भीड़ के चलते शहर में वाहनों का दबाव बना हुआ है। शहर में अग्रसेन चौराहा, हाउसिंग कॉलोनी, सदर बाजार, गोल मार्केट, हनुमान बजरिया, लहार रोड, सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। बाजार में पुलिस गश्त करती रही। सीएसपी निरंजन राजपूत ने कहा कि त्यौहार के दौरान सतर्क रहे और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना थाना, डायल 112 और पुलिस कंट्रोल रूम को दें। चेकिंग के वक्त कोतवाली निरीक्षक बृजेन्द्र सिंह सेंगर और देहात थाना प्रभारी मुकेश शाक्य सहित भारी पुलिस बल के साथ सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


