जबलपुर, 09 अक्टूबर। केन्द्रीय संचार तथा पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास मंत्री तथा गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया गुरुवार को जबलपुर पहुंचे। उन्होंने मप्र के पंचायत राज, ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के गोटेगांव स्थित निवास पर पहुंचकर उनकी माताजी के निधन पर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
सिंधिया ने दिवंगत माताजी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी सहानुभूति व्यक्त करते हुए कहा कि माताजी जैसे व्यक्तित्व अपने संस्कारों, स्नेह और मूल्यों से अनेक पीढ़ियों को प्रेरित करते हैं। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।
Friday, May 29
BREAKING
- शादी के मंच को दूल्हा-दुल्हन ने बना लिया कुश्ती का अखाड़ा
- हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
- मेहगांव पुलिस ने 10 हजार के इनामी दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार
- अवैध मिट्टी उत्खनन करने पर जेसीबी व ट्रैक्टर जब्त
- खनिज कार्य में लगे वाहनों की चेकिंग, चालान कर 73 हजार का राजस्व वसूला
- बकरी पालन योजना में 9.60 लाख का गवन मामला दर्ज
- मोटर साइकिल फिसलने से किशोर गंभीर रूप से घायल
- ईद-उल-अजहा पर नमाज अता कर अमन चैन के लिए मांगी दुआ


