भिण्ड, 07 अक्टूबर। सोमवार को दो कंपनियों की दवाएं रीलाईफ एवं रेस्पीफ्रेश टीआर सिरप की अमानक श्रेणी में आने के कारण दोनों दवाईयों की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया गया था। इसके बाद खाद्य एवं औषधि प्रशासन मुख्यालय द्वारा प्रदाय आदेश अनुसार उक्त दोनों दवाओं की उपलब्धता की सघन जांच की गई। जिले में वर्तमान में अमानक दवा रेलाइफ अनुपलब्ध पाई गईं।
औषधि निरीक्षक डॉ. आकांक्षा गरुड़ के अनुसार स्टाकिस्ट नीलकंठ ट्रेडर्स बरुआ नगर लश्कर रोड भिण्ड पर अमानक दवा रेस्पीफ्रेश टीआर सिरप सप्लाई होना पाया गया, जिसे स्टाकिस्ट नीलकंठ ट्रेडर्स द्वारा राठौर मेडिकल मेहगांव को विक्रय हेतु उपलब्ध कराया गया था। उन्होंने दोनों स्थानों से दवाओं के स्टाक को दबिश देकर तत्काल फ्री कर दिया गया एवं रेस्पीफ्रेश की अन्य बैचों के सैंपल लेकर औषधि प्रयोगशाला से रिपोर्ट आने तक क्रय-विक्रय पर रोक लगा दी गई है। साथ ही केमिस्ट की बैठक लेकर अन्य कफ सिरप को भी बिना डॉक्टर के पर्चे के एवं एफडीसी दवाओं को चार वर्ष से कम उम्र के बच्चों को नहीं देने संबंधी दिशा-निर्देश दिए।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


