भिण्ड, 07 अक्टूबर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण कर चुका है। शताब्दी वर्ष में निकाले जा रहे पथ संचलन के अवसर पर रविवार को भिण्ड नगर की सिद्धेश्वर वस्ती का संचलन स्वयं सेवकों द्वारा कदम से कदम मिलाकर निकला गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बाल रोग विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. राकेश शर्मा उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता महेन्द्र शर्मा ने कहा कि संघ का कार्य रचनात्मक एवं सकारात्मक है। संघ की शाखाओं में व्यक्ति का निर्माण होता है, जिसके फलस्वरूप संगठन आज मजबूती से खड़ा है। स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात संघ पर प्रतिबंध का भी कोई प्रभाव देखने को नहीं मिला। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण के लिए पांच परिवर्तन जिसमें कुटुंब प्रवोधन, स्वदेशी, सामाजिक समरसता, पर्यावरण एवं नागरिक शिष्टाचार के माध्यम से हम समाज परिवर्तन कर अपने राष्ट्र को परम वैभवशाली और शक्तिशाली बना सकते हैं।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


