भिण्ड, 04 अक्टूबर। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शा. एमजेएस महाविद्यालय भिण्ड में स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के अंतर्गत अल्प अवधि रोजगार प्रशिक्षण व्यक्तित्व विकास स्किल डिवेलपमेंट एवं बेसिक कंप्यूटर 30 दिवसीय की प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन किया गया। यह कार्यशाला जिला उद्यमिता केन्द्र सेडमैप के माध्यम से अश्वनी शर्मा और प्रकोष्ठ प्रभारी प्रो. मोहित कुमार दुबे के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरए शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि रोजगार प्रशिक्षण ऐसे संक्षिप्त प्रशिक्षण कार्यक्रम होते हैं जो किसी विशेष कौशल को सिखाकर व्यक्तियों को तुरंत रोजगार के लिए तैयार करते हैं। यह प्रशिक्षण बदलते नौकरी बाजार की मांग के अनुसार विशिष्ट कौशल प्रदान करता है, जिससे व्यक्ति की कमाई क्षमता बढ़ती है और कौशल में वृद्धि होती है। इस तरह के कार्यक्रमों से कम समय में नई तकनीकें सीखकर रोजगार के अवसर बढ़ सकते हैं।
प्रकोष्ठ प्रभारी प्रो. मोहित दुबे ने बताया कि आज की डिजिटल दुनिया में, ज्यादातर कार्यस्थलों पर कंप्यूटर का बुनियादी इस्तेमाल जरूरी है। बुनियादी कंप्यूटर कौशल जरूरी हैं क्योंकि ज्यादातर स्मार्टफोन कंप्यूटर की तरह ही काम करते हैं। हर कामकाजी व्यक्ति के पास बुनियादी तकनीकी कौशल होने चाहिए जिन पर आगे काम किया जा सके। चाहे आप कंप्यूटर के मामले में बिल्कुल नए हों या आपको अपने मौजूदा कंप्यूटर कौशल को निखारने की ज़रूरत हो, ताकि आप नवीनतम डिजिटल उपकरणों, तकनीकों और प्रक्रियाओं को अपना सकें, बुनियादी कंप्यूटर कौशल जरूरी हैं। कार्यशाला में एक माह तक प्रशिक्षण प्राप्त सभी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर प्रशिक्षण में भाग लेने वाले विद्यार्थी एवं महाविद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


