भिण्ड, 04 अक्टूबर। दबोह क्षेत्र की ग्राम पंचायत गोरा में सरकारी हैण्डपंप पर कब्जा होने से ग्रामीण परेशान हैं। उन्होंने बताया कि गांव के सरकारी हैण्डपंप पर कुछ दबंगों ने कब्जा कर लिया है और इस कारण मोहल्ले के लोग पानी पीने और घरेलू कामों में काफी परेशान हैं।
ग्रामीणों के अनुसार सीताराम कुशवाह, बलवीर कुशवाह, भानु और श्यामसुंदर ने सरकारी हैण्डपंप पर कब्जा कर लिया है और उसमें मोटर डालकर अपने घर में पानी के लिए उपयोग कर रहे हैं। इससे मोहल्ले के अन्य लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। शिकायत में कहा गया है कि सरकारी हैण्डपंप का डण्डा भी कब्जाधारियों ने अपने घर ले लिया है, जिससे मोहल्ले वालों की परेशानी और बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि जब किसी अन्य व्यक्ति ने पानी भरने की कोशिश की तो उन्हें जान से मारने की धमकियां दी गईं। परेशान ग्रामीणों ने 16 सितंबर को जनपद पंचायत समेत सीएम हेल्पलाइन पर अपनी शिकायत दर्ज कराई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि इस मामले में तुरंत कार्रवाई कर हैण्डपंप दबंगों से मुक्त कराया जाए।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


