श्रावण मास भक्ति और प्रकृति दोनों के लिए ही वरदान – डॉ उमा शर्मा
📝पण्डित दीपक चौधरी📞9826231755
भिण्ड ब्यूरो – भारत विकास परिषद शाखा जागृति के तत्वावधान में स्थानीय अर्धनारीश्वर महादेव मंदिर पर हरियाली उत्सव का आयोजन किया गया इस अवसर पर शाखा की संरक्षक डॉक्टर उमा शर्मा ने कहा की श्रावण मास भक्ति और प्रकृति दोनों के लिए ही वरदान है यह ऐसा समय है जब प्राकृतिक रूप से एवं आध्यात्मिक रूप से प्रत्येक व्यक्ति के मन में उल्लास की भावना होती है हमें इस अनुपम उपहार का सदुपयोग करना चाहिए।
कार्यक्रम में शाखा की महिला सदस्यों द्वारा मंदिर पर संगीतमय श्रावण मास के गीत एवं भजन गाए गए। साथ ही साथ आपस में एक दूसरे को मेहंदी लगाकर हरियाली उत्सव की बधाई दी गई।
शाखा सदस्यों द्वारा मंदिर प्रांगण में स्थित बगिया में धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बिल्व पत्र तुलसी अशोक एवं आम मीठा नीम एवं फूलों के पौधों का रोपण किया गया ।
इस अवसर पर शाखा के सदस्य नितिन दीक्षित ने इस पवित्र सावन मास में भगवान शिव के इस प्रांगण में वृक्षारोपण करने से उत्तम और कोई कार्य नहीं हो सकता यह ईश्वर एवं प्रकृति दोनों की उपासना का माध्यम है ।
पर्यावरण मित्र डॉक्टर आलोक त्रिपाठी ने कहा की बरसात का मौसम वृक्षारोपण के लिए सर्वाधिक उपयोगी है क्योंकि इस अवधि में लगाए गए पौधे शतप्रतिशत पेड़ बनते हैं जबकि 5 जून पर्यावरण दिवस पर बहुत गर्मी होती है जिस पर किया गया वृक्षारोपण अधिक सार्थक नहीं होता।
इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष गगन शर्मा गांधी पदाधिकारी श्रवण पाठक नगर समन्वयक धीरज शुक्ला अरुणा पाठक डॉ आलोक त्रिपाठी सुनीता दैपुरिया, अनिता बंसल, प्रियंका दिक्षित, मुदिता भारद्वाज राजकुमार शर्मा सीमा त्रिपाठी दीपशिखा शर्मा रानी श्रीवास एवं अन्य शाखा के सदस्यों पर उपस्थित रहे।।


