कुंडेश्वर मंदिर पर भक्तों ने बनाये असंख्य पार्थिव शिवलिंग
पार्थिव शिवलिंग बनाने का पुराणों में बिशेष महत्व है – मोनू महाराज
📝पण्डित दीपक चौधरी📞9826231755
भिण्ड ब्यूरो – श्रावण मास के दूसरे सोमवार को भी श्रीकुंडेश्वर महादेव मंदिर इटावा रोड भिण्ड पर हजारों की संख्या में भक्तों ने किया जलाभिषेक वहीं मंदिर प्रांगण में पार्थिव शिवलिंग निर्माण किया गया जिसमें सेकड़ो भक्तों ने भाग लिया सर्वप्रथम मिट्टी के गोले बनाकर उनसे भगवान शंकर के छोटे छोटे पार्थिव शिवलिंग का निर्माण किया तदुपरान्त सभी को सामग्री का वितरण किया गया जिसमें हल्दी कुमकुम चंदन, दही,दूध,डूबा,सभी भक्तों को निशुल्क प्रदान की गई उसके बाद महामंत्रों द्वारा रुद्राभिषेक कर आरती हुई वहीं मोहन मुनि मानू महाराज ने कहा है कि श्रावण मास में विशेष कर सोमवार को पार्थिव शिवलिंग निर्माण जरूर करना चाहिए जिससे मनुष्य के सभी पाप क्षय हो जाते है पीड़ा खत्म हो जाती है बाबा भोलेनाथ को श्रावण मास अधिक पसंद है श्री कुंडेश्वर महादेव मंदिर में अखंड ॐ नमः शिवाय महामंत्र का जाप अनुव्रत पूरे महा चल रहा है जिसमें सभी भक्तों को अधिक से अधिक संख्या में पधार कर सहभागिता करनी चाहिए यह पंचाक्षर महामंत्र जाप अखंड चल रहा है आज कार्यक्रम में मोहन मुनि मानू महाराज, विजय महाराज, पुजारी लवलेश पंडित जी सहित अन्य भक्तगण उपस्थित रहे


