युवा नेताओं ने खंडेलवाल के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर दी बधाई
📝पण्डित दीपक चौधरी📞9826231755
भिण्ड ब्यूरो – भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक भोपाल में आयोजित की गई । इस बैठक में मुख्यमंत्री मोहन यादव ,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा एवं युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पावर ने युवा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं जिला अध्यक्षों को संबोधित किया।
इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक, डिम्पल सिंह चौहान ध्यानेंद्र एवं विश्वप्रताप सिंह विष्णु ने नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का माल्यार्पण कर प्रदेश अध्यक्ष बनने की बधाई दी।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि युवा मोर्चा ही भारतीय जनता पार्टी की रीढ़ की हड्डी का काम करता है। युवा ऊर्जा के केंद्र होते हैं। युवा जोश जिस तरफ चलता है उस तरफ परिणाम निकलते हैं और विजयश्री मिलती है।
प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल ने तीनों युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों को धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।


