पुण्यतिथि पर स्व. हरज्ञान सिंह बौहरे को दी श्रद्धांजलि
पण्डित दीपक चौधरी📞9826231755
भिण्ड ब्यूरो- अटेर के पूर्व विधायक स्व. हरज्ञान सिंह बौहरे की 44 वीं पुण्यतिथि पर निराश्रित भवन पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की एवं निराश्रित भवन में निवासरत वृद्धजनों को भोजन परोस कर खाना खिलाया गया।
इस अवसर पर बीके बौहरे ने कहा कि स्व. दादाजी हरज्ञान सिंह बौहरे समाजवादी विचारधारा के मजबूत स्तंभ थे। उन्होंने अपनी सरकारी नौकरी छोड़कर राजनीति में प्रवेश किया और अटेर का विधानसभा में विधायक बनकर प्रतिनिधित्व किया।उन्होंने हमेशा राजनीति में गरीब एवं मजदूर की मदद की एवं आजादी के बाद उन्होंने चंबल अंचल में समाजवादी विचारधारा को स्थापित किया और उनका संपूर्ण जीवन जनता की सेवा में बीता।
युवा नेता आशीष बौहरे ने कहा कि स्व. दादाजी हरज्ञान सिंह बौहरे ने हमेशा सच एवं मेहनत के पथ पर चलने की राजनीति की है , ऐसे नेता आजकल की राजनीति में नहीं है , इसलिए आज के युवाओं को उनके बताए हुए रास्ते पर चलना चाहिए।
इस अवसर पर धर्मेंद्र तिवारी,सौरभ बौहरे,विकास शर्मा,विकास पुरोहित,राममोहन तिवारी,विवेक मिश्रा,गिर्राज शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।


