Close Menu
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Latest News

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, September 27
BREAKING
  • गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
  • नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
  • टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
  • लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
  • सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
  • गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
  • नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे  भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
  • शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
Home » संत राजिन्दर सिंह जी महाराज के भिण्ड में सत्संग व नामदान के कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग एकत्रित हुए

संत राजिन्दर सिंह जी महाराज के भिण्ड में सत्संग व नामदान के कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग एकत्रित हुए

Jagran TodayBy Jagran TodayApril 12, 2025

संत राजिन्दर सिंह जी महाराज के भिण्ड में सत्संग व नामदान
के कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग एकत्रित हुए

पण्डित दीपक चौधरी📞9826231755

भिण्ड ब्यूरो : सावन कृपाल रूहानी मिशन के अध्यक्ष संत राजिन्दर सिंह जी महाराज के सत्संग प्रवचन के दौरान 10 अप्रैल, 2025 बृहस्पतिवार को भिण्ड के मेला ग्राऊंड के सामने स्थित मेडिकल कॉलेज ग्राऊंड में हजारों की संख्या में लोग एकत्रित हुए। परम पूजनीय संत राजिन्दर सिंह जी महाराज की एक दिवसीय यात्रा का यह महत्त्वपूर्ण आध्यात्मिक अवसर था।
परम पूजनीय संत राजिन्दर सिंह जी महाराज के सत्संग से पूर्व पूजनीय माता रीटा जी ने संत नामदेव जी महाराज की वाणी से एक शब्द ”जय गुरुदेव त मिले मुरारी” (गुरु की कृपा से ही हम पिता-परमेश्वर का अनुभव कर सकते हैं) के गायन से हुई, जिसने उपस्थित संगत को मंत्रमुग्ध कर दिया।
भिण्ड शहर के विधायक श्री नरेन्द्र सिंह कुशवाहा जी ने संत राजिन्दर सिंह जी महाराज का भिण्ड पधारने पर फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया।
परम पूजनीय संत राजिन्दर सिंह जी महाराज ने अपने सत्संग में गुरु की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि किस प्रकार एक पूर्ण आध्यात्मिक गुरु के चरण-कमलों में पहुँचकर तथा उनसे आध्यात्मिक दीक्षा प्राप्त करके हम सांसारिक जीवन की चुनौतियों पर विजय पाकर अपने जीवन के मुख्य उद्देश्य प्रभु-प्राप्ति को प्राप्त कर सकते हैं।


परम पूजनीय संत राजिन्दर सिंह जी महाराज ने संत नामदेव जी महाराज के शब्द की व्याख्या करते हुए एक पूर्ण आध्यात्मिक गुरु की खोज करने पर जोर दिया क्योंकि वे ही हमारी आंतरिक और बाहरी दुनिया दोनों में हमारे मार्गदर्शक और रक्षक होते हैं। इंसान होने के नाते अक्सर हम अपने जीवन में तनाव और चिंता का सामना करते हैं, इस करके हम शांति और आनंद की तलाश में रहते हैं। हम अपना ध्यान पिता-परमेश्वर की ओर करते हैं और उन्हें बाहरी दुनिया में खोजते हुए संतुश्टि पाने की कोशिश करते हैं। लेकिन हम हमेशा इस बात से अंजान रहते हैं कि पिता-परमेश्वर कहीं बाहर नहीं बल्कि हमारे भीतर हैं। केवल एक पूर्ण गुरु की शरण में जाकर ही हमें इस सच्चाई का पता लगता है।
उन्होंने आगे समझाया कि जब हम किसी पूर्ण गुरु से आध्यात्मिक दीक्षा का उपहार प्राप्त करते हैं तो हमें अपने अंतर में प्रभु के दिव्य-प्रेम और प्रकाश का अनुभव होता है। एक पूर्ण गुरु की कृपा और मार्गदर्शन से हम आत्मिक रूप में अपने सच्चे स्वरूप को जान पाते हैं। एक पूर्ण गुरु ही हमें अपने जीवन के मुख्य उद्देश्य को समझने में मदद करते हैं और हमें याद दिलाते हैं कि हमारी आत्मा पिता-परमेश्वर से बिछड़ी हुई है। वे हमें ध्यान-अभ्यास की विधि सिखाकर आंतरिक आध्यात्मिक यात्रा पर निकलने में हमारी मदद करते हैं ताकि हम यह अनुभव कर सकें कि मनुश्य जीवन ही हमारी आत्मा के लिए अपने सच्चे घर लौटने का एक दुर्लभ अवसर है। एक पूर्ण गुरु से ही हम सांसारिक मोह पर काबू पाने, डर और संदेह से ऊपर उठने और जन्म-मरण के चक्र से मुक्त होने के लिए ताकत प्रदान करते हैं।
अपने सत्सग के अंत में परम पूजनीय संत राजिन्दर सिंह जी महाराज ने कहा कि यदि हमें अपने जीवन के सर्वोच्च उद्देश्य को पूरा करना है तो यह जरूरी है कि हम एक पूर्ण आध्यात्मिक गुरु की शरण में जाएं और उनसे मार्गदर्शन प्राप्त करें।
सत्संग के उपरांत परम पूजनीय संत राजिन्दर सिंह जी महाराज ने सैकड़ों की संख्या में लोगों को नामदान (आध्यात्मिक दीक्षा) की अनमोल व दुर्लभ दात से नवाज़ा।
कार्यक्रम के दौरान सावन कृपाल रूहानी मिशन की भिण्ड शाखा की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें कई भाई-बहनों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। इसके साथ ही साथ मुफ्त वस्त्र-वितरण शिविर में जरूरतमंद भाई-बहनों को वस्त्र, पुस्तकें और जूते आदि का वितरण किया गया।
संत राजिन्दर सिंह जी महाराज को ध्यान-अभ्यास के माध्यम से आंतरिक और बाहरी शांति को बढ़ावा देने के लिए अंतर्राश्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है। वे विश्व-विख्यात ध्यान-अभ्यास के गुरु, ध्यान-अभ्यास पर सर्वाधिक बिकने वाली पुस्तकों के लेखक हैं, उनको पिछले 35 वर्शों से शांति, प्रेम और मानव एकता का संदेश फैलाने के लिए संपूर्ण विश्वभर में जाना जाता है।
सावन कृपाल रूहानी मिशन के आज संपूर्ण विश्वभर में 3200 से अधिक केन्द्र स्थापित हैं। मिशन का भारतीय मुख्यालय विजय नगर, दिल्ली में है तथा अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय नेपरविले, शिकागो, अमेरिका में स्थित है।

Post Views: 658
Jagran Today
  • Website

Related Posts

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026

लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान

September 20, 2026

सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ

September 19, 2026

गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम

September 19, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

आज का मौषम
मौसम
आज का राशिफल
लाइव क्रिकेट स्कोर
MADHYA PRADESH

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026
Most Viewed Posts
  • बीजेपी मंत्री विजय शाह के खिलाफ देश द्रोह का हो मुकदमा दर्ज – पूर्व सैनिक
  • जब डॉक्टरों ने मानी हार , तो  दंदरौआ सरकार डॉ हनुमान ने  दिखाया चमत्कार 
  • ब्राह्मण महासभा ने चल समारोह के लिए विभिन्न ग्रामो में किया जनसम्पर्क
  • विधायक राजू तिवारी और चिराग पासवान ने साबित कर दिया , सच्ची राजनीति वोट की नहीं मूल्यों की होती है – आचार्य तिवारी
  • डबल इंजन भाजपा सरकार की नीतियों से कुपोषित होंगे लाभ से बंचित – सीटू
CONTACT US

ADDRESS
FF-77, Behind of Dhanvantri Complex, Bhind – 477001, Madhya Pradesh

CHIEF EDITOR
Deepak Chaudhary

CONTACT NO.: +91-98262 31755

EMAIL
jagrantodaynews.in

WEB ADDRESS
www.jagrantodaynews.in

CHOOSE LANGUAGE
Our Visitors
639629
Views Today : 293
Who's Online : 3
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
© 2026 www.jagrantodaynews.in Designed by www.wizinfotech.com.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.