– युवाओं ने ली नशा मुक्ति की शपथ
भिण्ड। मेरा युवा भारत केन्द्र भिण्ड द्वारा चौ. रूपनारायण दुबे समाज कल्याण समिति के सहयोग से ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियानÓ का सफल उद्घाटन समारोह कैलाशी मैरिज गार्डन में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत अध्यक्ष सरोज बघेल, जनपद सीईओ शालू दोहरे, आबकारी विभाग के एसआई केके शर्मा, जेड प्लस स्कूल के संचालक संजय सिंह कुशवाह, कैलाशी मैरिज गार्डन के संचालक राकेश शर्मा और जिला युवा अधिकारी आशुतोष साहू उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के संस्थापक सुनील दुबे ने की, मंच संचालन माय भारत वॉलंटियर आस्था मिश्रा ने किया। समारोह का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन और वंदे मातरम गायन के साथ हुआ। अतिथियों का स्वागत फूल माला और ‘नशा मुक्त युवाÓ कैप पहनाकर किया गया।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि जनपद पंचायत अध्यक्ष सरोज बघेल ने युवाओं से नशा छोड़कर सशक्त राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। जनपद सीईओ शालू दोहरे ने शिक्षा और जागरुकता को नशे के खिलाफ अहम हथियार बताया। आबकारी एसआई केके शर्मा ने नशे के कानूनी और स्वास्थ्य संबंधी गंभीर नुकसानों से आगाह किया। वहीं, जेड प्लस स्कूल के संचालक संजय सिंह कुशवाह और सुनील दुबे ने विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा में लगाने पर जोर दिया।
कार्यक्रम के दौरान सुनील कौशल ने एक प्रभावशाली कठपुतली शो प्रस्तुत किया, जिसमें बैकग्राउण्ड आवाज आस्था मिश्रा ने दी। साथ ही मोनू, अभिषेक व उनकी टीम द्वारा नशा मुक्ति पर आधारित एक शानदार नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। राखी ने डांस परफॉर्मेंस दी और युवा चर्चा के दौरान माया देवी ने नशे के दुष्परिणामों पर अपने विचार व्यक्त किए। इस जागरूकता समारोह में युवाओं द्वारा नशा मुक्ति पर नारा लेखन भी प्रस्तुत किए गए। स्लोगन प्रतियोगिता में अंकीर्ति कुशवाह ने प्रथम, रिति कुशवाह ने द्वितीय और दिव्या शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जिन्हें अतिथियों द्वारा मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अतिथियों और युवाओं ने नशा मुक्ति की सामूहिक शपथ ली और हस्ताक्षर अभियान बोर्ड पर साइन कर अपना समर्थन दिया। सुनील दुबे के आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। आयोजन को सफल बनाने में ऑफिस पीटीएस धरमवीर सिंह, माई भारत वॉलंटियर रीना कुमारी, शिव कुमार, वैभव दुबे, सार्थक सेंगर, अभिषेक शर्मा, हर्षित शर्मा, अनुराग शर्मा, हिम्मत सिंह, रामकुमार शाक्य, रिंकी गर्ग, राखी भटनागर, माया देवी, वंदना जाटव, चंचल कौशल, धर्मेन्द्र सिंह, अभिषेक और मोनू का विशेष योगदान रहा।


