– सीईओ जिला पंचायत ने संबंधित सरपंच, सचिव एवं नगरीय निकाय सीएमओ को दिए निर्देश
भिण्ड। भिण्ड-ग्वालियर हाइवे पर गौवंश के बैठने के कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसके मद्देनजर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत वीरसिंह चौहान ने हाइवे के किनारे पड़ने वाली ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव एवं नगरीय निकायों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को पत्र जारी किए हैं।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत वीरसिंह चौहान ने इस कारण से हाइवे के किनारे पड़ने वाली ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव एवं नगरीय निकायों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को पत्र जारी कर निर्देशित किया गया है कि उनके क्षेत्रांतर्गत आने वाली सड़कों एवं सार्वजनिक स्थलों पर गौवंश के सड़क पर बैठने एवं सार्वजनिक स्थलों पर विचरण करने वाली गौवंश को तत्काल प्रभाव से अपनी नजदीकी गौशाला या अन्य किसी सुरक्षित जगह पर भेजा जाए। साथ ही सड़क या सार्वजनिक स्थलों पर गौवंश पाए जाने वाले गौ मालिकों के नामों की सूची संबंधितों से चाही गई है, ताकि उनके विरुद्ध वैद्यानिक कार्रवाई की जा सके। हाइवे के किनारे पड़ने वाली ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों में आने वाले ग्राम बरही, समन्ना, फूफ, डिड़ी, दीनपुरा, भिण्ड शहरी, दबोहा, भटमास पुरा, बरोही, लाड़मपुरा, विजयपुरा, गिजुर्रा, मेहगांव, खेरिया तोर, गिगरखी, बहुआ, बरहद, जैतपुरा, बिरखड़ी, डांग, गोहद, छीमका, सर्वा, तुकेड़ा, गुरीखा, मालनपुर (सिंघवारी) एवं भिण्ड-लहार के हाइवे से लगे ग्राम अंतियन का पुरा असनेहट, मिहोना, ररी, लपवाहा, (गणेशपुरा) लहार, (श्यामपुरा) लालपुरा, (नानपुरा) वैशपुरा, मेहरा बुजुर्ग, असनार, रहावली बेहड, रहावली उवारी, अमायन, पर्रायच, मौ शामिल हैं।


