– लहार सीएमओ की बेहतरीन व्यवस्था के बीच कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे लहार विधायक अम्बरीश शर्मा
लहार/भिण्ड। लहार में सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल तालेश्वर सरकार पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भव्य जन्मोत्सव मनाया गया। जिसमें लहार सीएमओ ज्योति सुनहरे की बेहतरीन व्यवस्थाओं के बीच मण्डल अध्यक्ष भाजपा लहार सुभाष अग्निहोत्री द्वारा आयोजित कार्यक्रम सेवा संकल्प अभियान मे बतौर मुख्य अतिथि रहे लहार विधायक अम्बरीश शर्मा गुड्डू ने अपनी पार्टी के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ 21 हजार दीपों की श्रंखला जलाकर दीपोत्सव के रूप मे नगर के भाटनताल मे दीपदान कर माननीय प्रधानमंत्री जी का जन्मोत्सव मनाया। लहार सीएमओ ज्योति सुनहरे ने पुष्पहार भेंट कर विधायक का स्वागत किया एवं मंच संचालन कर रहे पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. विनोद तिवारी ने मण्डल अध्यक्ष सुभास अग्निहोत्री से कार्यक्रम की रूप रेखा रखने की बात कही। मंडल अध्यक्ष ने कार्यक्रम की रूप रेखा और संकल्प अभियान के तहत लहार विधायक अम्बरीश शर्मा गुड्डू से अपना उद्बोधन देने के लिए आग्रह किया।
विधायक अम्बरीश शर्मा ने प्रधानमंत्री के जन्मोत्सव की सबको बधाई दी और कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश के लिए जो किया बो कोई नहीं कर सकता और इसी के चलते विदेशी ताकतें भ्रम फैलाने और हमारे देश को कमजोर कर हमें फिर से गुलाम बनाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं गारंटी लेता हूं अगर किसी भी जाती धर्म के साथ मोदी जी द्वारा भेदभाव हो तो उसका बदला आप हमसे लें और हम बदला चुकाने को तैयार हैं, पर भ्रम फैलाने वालों के जाल में न आएं और देश की तरक्की मे बाधा नहीं बनें। आभार प्रदर्शन प्रदेश कार्य समिति सदस्य बाबूलाल टैंगौर ने किया। इस मौके पर एक हजार से ज्यादा भाजपा के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता एवं नगर पालिका एवं महिला बाल बिकास के कर्मचारी मौजूद रहे।
नगर पालिका की बेहतरीन व्यवस्था देख मंत्र मुग्ध हुए भाजपाई
सेवा संकल्प अभियान के तहत लहार नगर पालिका की सीएमओ ज्योति सुनहरे के मार्गदर्शन मे बेहतरीन व्यवस्था देखकर वहां मौजूद लोगों के मुंह से सिर्फ आह निकली और एक महिला अधिकारी को बारिश में भीगकर अपनी व्यवस्थाओं को संभालते देख उनके लिए दिल से आशीर्वाद निकला। इस मौके पर नगर पालिका का प्रत्येक कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी को समझकर हर काम बेहतर करने की कोसिस कर रहा था।
एसडीओपी एवं थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ रहे मौजूद
सेवा संकल्प अभियान के तहत बारिश में भीगते हुए लहार एसडीओपी प्रवीण त्रिपाठी, थाना प्रभारी शिवसिंह यादव, उपनिरीक्षक गीता सिकरवार, गंभीर सिंह, आरक्षक पवन, अक्षय शर्मा, विशाल मिश्रा एवं महिला आरक्षक मौजूद रहे।


