भिण्ड। स्थानीय नगर पालिका के सभागार में भारतीय साहित्य सदन के तत्वावधान में शुक्रवार को दोपहर एक बजे से शाम 5 बजे तक हिन्दी सप्ताह के अंतर्गत संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह एवं विशिष्ट अतिथि नपा उपाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह भदौरिया एवं सीएमओ वीरेन्द्र चक्रवर्ती होंगे। कार्यक्रम संयोजक अम्बरीष शुक्ल ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता दशरथ सिंह कुशवाह अध्यक्ष भारतीय साहित्य सदन एवं संचालन कवि अंजुम मनोहर अध्यक्ष संगमन साहित्य सभा करेंगे। इस अवसर पर मप्र जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक डॉ. शिवप्रताप सिंह भदौरिया को हिन्दी में उल्लेखनीय योगदान हेतु हिन्दी सेवी सम्मान प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर नगर के साहित्यकारों से कार्यक्रम में मौजूद रहने का आग्रह किया गया है।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


