भिण्ड। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत जिला अस्पताल में वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 40 यूनिट रक्तदान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला, सांसद संध्या राय, विधायक नरेन्द्र कुशवाह और कलेक्टर केएल मीणा ने अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में रक्त दानदाताओं का सम्मान किया गया। इस अवसर पर जिला अस्पताल परिसर में अतिथियों द्वारा पौधारोपण भी किया गया।
मंत्री शुक्ला ने कहा कि राष्ट्रव्यापी रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वाले विशेष सम्मान के पात्र हैं, क्योंकि इनका रक्तदान भविष्य में किसी का जीवन बचाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश-विदेश में भारत का सम्मान बढ़ाने का काम किया है; ईश्वर उन्हें शक्ति दे कि वे देशवासियों की लंबी समय तक इसी तरह सेवा करते रहें। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में सवा करोड़ आशीर्वाद का दीया जलाया जाएगा, इस कार्यक्रम में सभी नागरिक बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले और पूरे जिले को दीपावली की तरह जगमगाए।
सांसद राय ने कहा कि आज विश्व के लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन है जिन्होंने लगातार 25 वर्षों से देश-सेवा को समर्पित होकर सबका साथ, सबका विकास के मूल मंत्र को साकार करते हुए हर वर्ग और हर व्यक्ति के कल्याण का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने मातृ शक्ति की प्रगति, किसानों को समृद्धि और गरीबों के कल्याण के लिए कार्य किया है। भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने में प्रधानमंत्री मोदी का इसी तरह मार्गदर्शन मिलते रहने की प्रार्थना की। विधायक कुशवाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर देश भर में एक माह तक कार्यक्रम मनाए जा रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प के लिए सभी नागरिक का आशीर्वाद के रूप में दिया जलाने का आह्वान किया।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


