– एसआरएफ फाउण्डेशन के सहयोग से विधायक की उपस्थिति में हुई बैठक
गोहद। शा. माध्यमिक विद्यालय गोहदी में अभिभावकों की शैक्षणिक गतिविधियों एवं विद्यालय विकास में जनभागीदारी सुनिश्चित करने के साथ-साथ व्यावसायिक शिक्षा के प्रति जागरुकता विकसित करने तथा महिलाओं, बच्चों एवं समुदाय में स्वास्थ्य, संतुलित आहार एवं सही पोषण के प्रति जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से एसआरएफ फाउण्डेशन के सहयोग से पालक शिक्षक संघ बैठक एवं 9वां राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से गोहद विधायक केशव देसाई एवं वार्ड पार्षद बल्लू सेंगर उपस्थित रहे।
बैठक में गोहद विधायक केशव देसाई ने सभी अभिभावकों का स्वागत किया तथा विद्यालय से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं आवश्यकताओं पर चर्चा की। साथ ही वार्ड पार्षद ने अभिभावकों को बच्चों की नियमित विद्यालय उपस्थिति सुनिश्चित करने एवं विद्यालय के विकास में सक्रिय सहयोग करने हेतु प्रेरित किया गया। बैठक के दौरान वार्ड पार्षद बल्लू सेंगर ने अभिभावकों को व्यावसायिक शिक्षा के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान समय में बच्चों के लिए कौशल आधारित शिक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है। साथ ही उन्होंने अभिभावकों को अपने बच्चों की रुचि एवं क्षमता के अनुसार विभिन्न कौशल सीखने के लिए प्रोत्साहित करने तथा भविष्य में उपलब्ध रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों के लिए उन्हें तैयार करने हेतु प्रेरित किया।
बैठक के दौरान विधायक केशव देसाई एवं वार्ड पार्षद ने विद्यालय एवं आंगनवाड़ी केन्द्र का निरीक्षण करते हुए विद्यालय में उपलब्ध विभिन्न संसाधनों, जैसे साइंस लैब, लाइब्रेरी आदि का अवलोकन किया गया। साथ ही विद्यार्थियों के लिए विधायक एवं वार्ड पार्षद द्वारा 500 कॉपी उपलब्ध कराने एवं विद्यालय परिसर में सीसी कार्य करवाने की घोषणा की गई। इसी क्रम में एसआरएफ फाउण्डेशन द्वारा विद्यालय में बेहतर लर्निग वातावरण हेतु को 2 पंखे प्रदान किए गए। गोहद विधायक एवं वार्ड पार्षद ने एसआरएफ फाउण्डेशन द्वारा विद्यालय एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों में किए जा रहे नवाचारों एवं प्रयासों की सराहना की। साथ ही छात्रों के सर्वांगीण विकास एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए निरंतर सहयोग एवं प्रयासों की सराहना की। बैठक में स्वीटी श्रीवास्तव, विद्यालय स्टाफ, एसआरएफ फाउण्डेशन से रामलखन, पुष्पेन्द्र, सुप्रिया राजावत, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं समुदाय से 65 लोग उपस्थित रहे।

Post Views: 21