भिण्ड। मां तुझे प्रणाम योजना के दल को पुलिस अधीक्षक सूरज वर्मा द्वारा युवकों को प्रोत्साहित करते हुए हरी झंडी दिखाकर दल को मुरैना के लिए दल प्रभारी नीरज सिंह बघेल ग्रामीण युवा समन्वयक अटेर के साथ रवाना किया। यह दल मुरैना से चंबल संभाग का दल बनकर भोपाल पहुंचेगा वहां से शौर्य स्मारक, भोजपुर, भीम बेठिका से होते हुए पचमढ़ी पहुंचेगा।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा ने युवाओं से परिचय प्राप्त कर सभी चयनित युवको को प्रोत्साहित किया एवं भ्रमण यात्रा से लौटकर अपने अनुभवों को अपने साथी दोस्त एवं परिजनों के साथ साझा करने को कहा। इस मौके पर जिला खेल युवा कल्याण अधिकारी अजीम खान एवं जिला खेल प्रशिक्षक संजय पंकज, बलराम सोनी, ग्रामीण युवा समन्वयक भिण्ड साधना तोमर एवं शिवशंकर रावत उपस्थित रहे।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


