दबोह। विद्या भारती (ग्राम भारती) शिक्षा समिति मध्यभारत प्रांत द्वारा मार्गदर्शन में ग्राम भारती शिक्षा समिति जिला भिण्ड के समस्त प्रधानाचार्य व प्रबंध कार्यकारिणी की प्रांत द्वारा बैठक का आयोजन सरस्वती शिशु मन्दिर मिहोनी माता मन्दिर पर संपन्न हुई। जिसमें प्रांतीय सह सचिव मनोज दुबौलिया, सचिव एवं नमामि भारतम के जिला संयोजक महेश खरे, जिला प्रमुख कल्याण सिंह कौरब की उपस्थिति में नमामि भारतम वंदेमातरम् की रुपरेखा तैयार कि गई। अतिथियों का परिचय जिला प्रमुख कल्याण सिंह कौरब ने कराया। कार्यक्रम की भूमिका महेश खरे ने रखी। जिसमें नमामि भारतम वंदे मातरम् व व्यसन मुक्ति अभियान, संत रविदास जयंती के विषय में भूमिका रखी गई। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रांतीय सह सचिव मनोज दुबौलिया ने नमामि भारतम वंदे मातरम् के विषय में बताया गया है। वंदे मातरम् गीत राष्ट्रीय गीत के साथ हमारी प्रेरणा भी है। आजादी का मुख्य कड़ी वन्दे मातरम् गीत था। वन्दे मातरम् नमामि भारतम कार्यक्रम के अंतर्गत पूरे भारत वर्ष में समस्त सरस्वती शिशु मन्दिरों व समवैचारिक विद्यालय में एक साथ एक समय 25 सितम्बर 26 को सुबह 11 बजे वन्देमातरम् गीत गायन होगा। जो गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड में इसका रिकार्ड दर्ज होगा। जो विद्याभारती के लिए एक प्रेरणा का कार्य है। इससे सामाजिक चेतना व विद्यालय का समन्वय स्थापित होगा। जिले में नमामि भारतम वंदे मातरम् सामुहिक गीत कार्यक्रम के अंतर्गत समवैचारिक विद्यालय में एक भैया बहिन अभिभावक, आचार्य परिवार, संयोजक मंडल, पूर्व छात्र, सभी सामाजिक कार्यकर्ता इसमें शामिल होना है। अतिथियों का स्वागत रामवरन बघेल प्रधानाचार्य मिहोनी एवं अभिषेक शाक्य रावतपुरा प्रधानाचार्य द्वारा किया गया एवं मंच का संचालन प्रभाकर चतुर्वेदी द्वारा किया गया है।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


