भिण्ड। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने संगठन का विस्तार करते हुए मोनू तोमर को भिण्ड जिले की कमान सौंपी है। तोमर को संगठन का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष भैरोसिंह चौहान और राष्ट्रीय प्रमुख महामंत्री महेन्द्र सिंह तोमर की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष रामकुमार सिंह सिकरवार द्वारा की गई। नियुक्ति पत्र जारी करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने आशा व्यक्त की कि मोनू तोमर अपनी सकारात्मक ऊर्जा से संगठन को मजबूत करेंगे और समाज के उत्थान व एकजुटता के लिए निरंतर सक्रिय रहेंगे। मोनू तोमर के जिलाध्यक्ष बनने पर संगठन के पदाधिकारियों और समाज के गणमान्य नागरिकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


