भिण्ड। अमायन क्षेत्र के तीन विद्यार्थियों ने नीट (यूजी) 2026 की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर एमबीबीएस पाठ्यक्रम में प्रवेश कर अपने माता पिता के साथ साथ भिण्ड जिले का नाम गौरवान्वित किया है। अमायन क्षेत्र के इन विद्यार्थियों की उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
राजनैतिक दलों से जुड़े लोगों सहित अमायन क्षेत्र के लोग इन होनहार बच्चों सहित उनके माता पिता को शुभकामनाएं देकर उनके के उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे है। जानकारी के अनुसार ग्राम टकपुरा के राजेश सिंह सिकरवार मप्र पुलिस की पुत्री खुशी सिकरवार को अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा महाविद्यालय विदिशा में एमबीबीएस में प्रवेश मिला है।
जबकि ग्राम मेहरा के शिवेन्द्र सिंह दाऊ की पुत्री मुस्कान पवैया को राजमाता विजयाराजे सिंधिया चिकित्सा महाविद्यालय शिवपुरी में एमबीबीएस में प्रवेश मिला है। इसी प्रकार ग्राम अमायन के जगराम सिंह चौहान के पुत्र जितेन्द्र सिंह चौहान को आरकेडीएफ मेडिकल कॉलेज भोपाल में एमबीबीएस में प्रवेश मिला है। अमायन क्षेत्र के इन तीनों विद्यार्थियों की सफलता से पूरा क्षेत्र गर्व महसूस कर रहा है।




