– ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं जानी
भिण्ड। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने जनपद पंचायत रौन के ग्राम बसंतपुरा में विभिन्न शासकीय संस्थाओं एवं विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने शासकीय विद्यालय, मुक्तिधाम तथा तालाब का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं एवं आवश्यकताएं जानीं।
कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने संबंधित अधिकारियों को ग्रामीणों की मांगों एवं समस्याओं पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने एकीकृत शामावि बसंतपुरा का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों की उपस्थिति, शिक्षकों की समय पर उपस्थिति, शिक्षा का स्तर, साफ-सफाई, मध्यान्ह भोजन व्यवस्था और शैक्षणिक सामग्री की उपलब्धता की बारीकी से जांच की। उन्होंने बच्चों से बातचीत कर उनकी शिक्षा के स्तर की जानकारी ली और कक्षा में चल रहे शिक्षण कार्य की गुणवत्ता का मूल्यांकन किया।


