– कांग्रेस नेताओं ने कहा- जनहित के मुद्दों पर एकजुट होकर करना होगा काम
गोहद। कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित ‘मोहब्बत की दुकान कार्यक्रम में शनिवार शाम पूर्वमंत्री बालेन्दु शुक्ला, पूर्वमंत्री डॉ. गोविन्द सिंह, विधायक केशव देसाई, पूर्व विधायक मेवाराम जाटव सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं ने पार्टी में एकजुटता बनाए रखने का संदेश दिया।
पूर्व मंत्रियों ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए। उन्होंने भाजपा पर नफरत की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आपसी एकजुटता और भाईचारे के साथ जनता के हित में काम करना होगा। कार्यक्रम में मौजूद नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने तथा आगामी समय में एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर बृजकिशोर, राधेश्याम शर्मा, मेवाराम जाटव, रामनारायण हिण्डोलिया, रेखा बसेड़िया, बदन सिंह तोमर, राघवेन्द्र शर्मा, मुन्नीलाल भटेले, कुलदीप गुर्जर, नरेश फोजी, डॉ. अमर सिंह जाटव, कैलाश माहौर, धर्मेन्द्र बाबा, अवधेश बंटी गुर्जर, राहुल उपाध्याय, मनोज दैपुरिया, ओमप्रकाश माहौर सहित 5 सैकड़ा से अधिक लोग मौजूद रहे।


