भिण्ड। गणेश चतुर्थी के पावन पर्व के अवसर पर भिण्ड के जिला कलेक्टर किरोड़ी लाल मीना ने संपूर्ण जिले वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। इस शुभ अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और धार्मिक परंपराओं के सुंदर समन्वय पर जोर देते हुए नागरिकों से एक विशेष अपील की है।
कलेक्टर ने जिले के सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि वे इस वर्ष अपने घरों, मोहल्लों और सार्वजनिक पंडालों में केवल माटी (मिट्टी) से निर्मित गणेश प्रतिमाओं की ही स्थापना करें। उन्होंने कहा कि प्लास्टर ऑफ पेरिस की प्रतिमाओं के बजाय मिट्टी की प्रतिमाएं स्थापित करने से हमारे जल स्त्रोतों और पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं पहुंचता है।
जन अभियान परिषद के अभियान से जुड़ने का आह्वान
कलेक्टर किरोड़ीलाल मीना ने बताया कि मप्र जन अभियान परिषद द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए ‘माटी गणेश-सिद्ध गणेशÓ अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की है कि वे इस अभियान से जुड़कर अपना सक्रिय योगदान दें और मिट्टी की प्रतिमाएं बनाकर या उनका उपयोग कर प्रकृति को स्वच्छ और सुरक्षित रखने में अपनी भूमिका निभाएं। कलेक्टर ने कहा कि विघ्नहर्ता भगवान श्रीगणेश सभी के जीवन से विघ्नों को दूर कर सुख, समृद्धि और आरोग्य प्रदान करें। उन्होंने जिले के सभी नागरिकों से सौहार्द, उत्साह और पर्यावरण के अनुकूल (इको-फ्रेंडली) वातावरण में यह त्यौहार मनाने का अनुरोध किया है।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


