गोहद। अभिभाषक संघ गोहद द्वारा तहसील कार्यालय एवं एसडीएम कार्यालय में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार तथा कार्यप्रणाली को लेकर ठहराव प्रस्ताव पारित कर प्रशासन को चेतावनी दिए जाने के बाद प्रशासनिक स्तर पर बदलाव देखने को मिला है। गोहद में नवागत तहसीलदार मनीष दुबे एवं नायब तहसीलदार जगदीश कुशवाह की पदस्थापना के बाद दोनों अधिकारी अधिवक्ताओं से संवाद करने के लिए अभिभाषक संघ के बीच पहुंचे।
इस दौरान नवागत अधिकारियों ने अधिवक्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना और कार्यालयीन कार्यप्रणाली में सुधार का भरोसा दिलाया। अधिकारियों ने कहा कि पूर्व में पदस्थ अधिकारियों की कार्यशैली कैसी रही, इससे उनका कोई लेना-देना नहीं है। उनका उद्देश्य गोहद तहसील कार्यालय में पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से काम करना है। नायब तहसीलदार ने कहा कि तहसील कार्यालय में प्रकरणों को अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखा जाएगा। दलाली प्रथा को किसी भी स्थिति में हावी नहीं होने दिया जाएगा। हमारा प्रथम उद्देश्य पक्षकार को न्याय दिलाने में सहयोग करना है, ताकि आम नागरिक का प्रशासन एवं न्याय व्यवस्था के प्रति भरोसा कायम रहे।
अधिकारियों ने अधिवक्ताओं से भी अपेक्षा की कि वे न्यायिक प्रक्रिया में प्रशासन का सहयोग करें तथा पक्षकारों की समस्याओं को उचित माध्यम से सामने रखें। इस दौरान अभिभाषक संघ के पदाधिकारियों ने भी नवागत अधिकारियों का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि तहसील एवं एसडीएम कार्यालय की कार्यप्रणाली में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। बैठक में अभिभाषक संघ अध्यक्ष विकास कांकर, अश्विनी शुक्ला, रवि बाजपेई, राघवेन्द्र तोमर, बंटी जादौन, महेश सिंह गुर्जर, गब्बर सिंह गुर्जर, धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, धर्मेन्द्र पाण्डे, राकेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


