– हेलमेट व सीट बेल्ट लगाकर चलने की दी समझाइश
भिण्ड। पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान में जहां एक ओर अनाधिकृत रूप से वाहन चलाने वालों से जुर्माना वसूला जा रहा है, वहीं सुरक्षित रूप से वाहन चलाने की समझाइश दी जा रही है।
यह कार्रवाई आज आलमपुर थाना प्रभारी सोहनीश तोमर के मार्गदर्शन में आज मां बराही देवी मन्दिर के पास वाहन चैकिंग की गई। जिसमें वाहनों की चैकिंग में बिना कागजात चलने, बगैर हेलमेट व सीटबेल्ट लगाए वाहन चालकों के चालान किए गए। नाबालिगों द्वारा वाहन चलाए जाने को लेकर भी कार्रवाई की गई। इसके साथ सुरक्षित रूप से आवागमन करने की समझाइश दी गई। यह कार्रवाई थाना प्रभारी सोहनीश तोमर, एएसई ओमकार सिंह तोमर, प्रधान आरक्षक संतोष कुमार, आरक्षक शैलेन्द्र शुक्ला, धर्मेन्द्र शर्मा, योगेन्द्र शर्मा, जितेन्द्र सिहारे, किलोल कुशवाह कन्हैया लाल द्वारा की गई।


