भिण्ड। नगर निगम क्षेत्र वार्ड क्र.14 जवासा में कांग्रेस की वार्ड स्तरीय बैठक खांड वाले हनुमानजी के आश्रम में आयोजित की गई। जिसमें वार्ड कमेटी के गठन, संगठन विस्तार और आगामी नगरीय निकाय चुनावों की रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से पवन जाटव को वार्ड अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस दौरान एक बड़ी सियासी हलचल देखने को मिली, जब भाजपा की बूथ अध्यक्ष नैनश्री गर्ग ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस पदाधिकारियों ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया।
इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया पिंकी ने कहा कि वार्ड 14 के मेरे सभी कांग्रेस साथियों को जय कांग्रेस। आज पवन जाटव को वार्ड अध्यक्ष बनाकर हमने संगठन को नई ऊर्जा दी है। मैं नैनश्री गर्ग का कांग्रेस परिवार में दिल से स्वागत करता हूं, भाजपा छोड़कर उनका आना इस बात का प्रमाण है कि जनता का विश्वास आज कांग्रेस के साथ है। आप सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जुट जाइए, हर घर तक कांग्रेस की विचारधारा पहुंचाइए। आने वाला समय कांग्रेस का है। वार्ड प्रभारी एवं संगठन मंत्री मुकेश गर्ग ने कहा कि आज वार्ड 14 जवासा में जो एकता देखने को मिली है, वह काबिले तारीफ है। संगठन ही हमारी ताकत है। पवन जाटव जी के नेतृत्व में वार्ड 14 की कमेटी पूरी निष्ठा से काम करेगी। मैं सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह करता हूं कि वार्ड की हर जनसमस्या को उठाएं और जनता के बीच में रहें। कांग्रेस का हर कार्यकर्ता ही कांग्रेस का नेता है। बैठक में वरिष्ठ नेता राघवेन्द्र कंकर, पार्षद सुनील कांकर, ब्लॉक अध्यक्ष हलीम पठान, मण्डल अध्यक्ष बलराम सिंह यादव, सुरेन्द्र यादव, विनोद शर्मा, बद्रीप्रसाद कुशवाह, नासिर खान सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


