भिण्ड। सांदीपनी शा. बालक उमावि मौ में अध्ययनरत कक्षा नौ का छात्र गत सात सितंबर को सुबह 6 बजे अपने ग्राम छैकुरी से मौ पढ़ने के लिए साइकिल से निकला था। छात्र मानव शाक्य पुत्र विक्रम शाक्य उम्र 16 वर्ष जब शाम तक न तो स्कूल पहुंचा और न ही वापिस घर नहीं पहुंचा, तो परिजनों ने इधर-उधर तलाश करने के बाद मौ पुलिस थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। दूसरे दिन गांव से कुछ दूरी पर सड़क किनारे साइकिल पड़ी थी और बरसात के पानी से भरे गड्ढे में उसका शव तैरता हुआ मिला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को गड्ढे से बाहर निकलवाया और मृतक की शिनाख्त करवा कर अस्पताल में अंत परीक्षण कराकर शव परिजनों को सुपुर्द कर मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है। घटना से आहत परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। गांव और विद्यालय के उसके साथी छात्र भी गहरे सदमे में हैं।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


