Close Menu
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Latest News

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, September 26
BREAKING
  • गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
  • नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
  • टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
  • लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
  • सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
  • गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
  • नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे  भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
  • शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
Home » हार्ट सोर्स एलायंस क्लब का प्रेरणादायक सामाजिक आयोजन ,बच्चों को बांटी शैक्षणिक एवं उपयोगी सामग्री

हार्ट सोर्स एलायंस क्लब का प्रेरणादायक सामाजिक आयोजन ,बच्चों को बांटी शैक्षणिक एवं उपयोगी सामग्री

Jagran TodayBy Jagran TodaySeptember 8, 2026

भिंड। हार्ट सोर्स एलायंस क्लब द्वारा ग्राम मसूरी स्थित प्राथमिक शाला में बच्चों के सहयोग, शिक्षा प्रोत्साहन और सामाजिक सेवा के उद्देश्य से एक प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को स्कूल बैग, वाटर थर्मस, पेंसिल, डायरी सहित अन्य आवश्यक शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई। आयोजन में विद्यालय परिवार, ग्रामीणजन और क्लब पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवेंद्र सिंह जी भदौरिया रहे। उन्होंने कहा कि बच्चों का उज्ज्वल भविष्य बेहतर शिक्षा, अनुशासन, संस्कार और समय पर मिलने वाले प्रोत्साहन पर निर्भर करता है। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने लक्ष्यों के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया।

हार्ट सोर्स एलायंस क्लब की ओर से  नितिश सिंह जी तोमर,  सोनू शर्मा जी,  सर्वेश तोमर जी नरेश सिंह नरवरिया सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। क्लब के सदस्यों ने बच्चों के साथ आत्मीय संवाद कर उन्हें मेहनत, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ जीवन में आगे बढ़ने का संदेश दिया।क्लब के पदाधिकारियों ने बताया कि हार्ट सोर्स एलायंस क्लब केवल सेवा कार्यों तक सीमित मंच नहीं है, बल्कि यह बेरोजगार युवाओं के बेहतर भविष्य और आत्मनिर्भरता के लिए भी एक उपयोगी माध्यम उपलब्ध कराता है। क्लब से जुड़ने वाले युवाओं को अपनी क्षमता, मेहनत, कौशल और उपलब्ध अवसरों के आधार पर रोजगार एवं आय के साधन विकसित करने के लिए प्रेरित और मार्गदर्शन दिया जाता है।

उन्होंने कहा कि आज के समय में युवाओं को केवल नौकरी की प्रतीक्षा करने के बजाय अपनी योग्यता को पहचानकर स्वावलंबन की दिशा में बढ़ना चाहिए। क्लब का प्रयास है कि युवा रोजगार प्राप्त करने, अपनी आय अर्जित करने और आर्थिक रूप से सशक्त बनने के लिए सकारात्मक अवसरों से जुड़ें। जब कोई युवा स्वयं आत्मनिर्भर बनता है, तो वह अपने परिवार को बेहतर सहारा देने के साथ-साथ जरूरतमंदों की सहायता करने में भी सक्षम होता है।

कार्यक्रम में लगभग 200 ग्रामीणजन उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने क्लब द्वारा बच्चों के लिए किए गए सामग्री वितरण और युवाओं को आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित करने वाले संदेश की सराहना की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के साथ रोजगार, कौशल और स्वावलंबन के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाली पहल अत्यंत आवश्यक है।

विद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया। विद्यालय परिवार ने अतिथियों एवं क्लब पदाधिकारियों का स्वागत कर बच्चों के हित में किए गए इस कार्य के लिए आभार प्रकट किया। शिक्षकों ने कहा कि बच्चों को शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराने से उनका मनोबल बढ़ता है और वे अधिक उत्साह से अध्ययन की ओर अग्रसर होते हैं।

सामग्री वितरण के दौरान बच्चों के चेहरों पर खिली मुस्कान

स्कूल बैग, वाटर थर्मस, पेंसिल और डायरी जैसी उपयोगी वस्तुएं पाकर विद्यार्थियों ने क्लब के सदस्यों का धन्यवाद किया। आयोजन ने बच्चों को सहयोग का अनुभव देने के साथ समाज को यह संदेश भी दिया कि शिक्षा, सेवा और आत्मनिर्भरता—तीनों मिलकर एक सशक्त समाज की नींव तैयार करते हैं।

कार्यक्रम के अंत में हार्ट सोर्स एलायंस क्लब के पदाधिकारियों ने शिक्षा सहयोग, सामाजिक सेवा तथा बेरोजगार युवाओं को स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम जारी रखने का प्रयास किया जाएगा ।

Post Views: 105
Jagran Today
  • Website

Related Posts

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026

लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान

September 20, 2026

सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ

September 19, 2026

गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम

September 19, 2026

Comments are closed.

आज का मौषम
मौसम
आज का राशिफल
लाइव क्रिकेट स्कोर
MADHYA PRADESH

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026
Most Viewed Posts
  • बीजेपी मंत्री विजय शाह के खिलाफ देश द्रोह का हो मुकदमा दर्ज – पूर्व सैनिक
  • जब डॉक्टरों ने मानी हार , तो  दंदरौआ सरकार डॉ हनुमान ने  दिखाया चमत्कार 
  • ब्राह्मण महासभा ने चल समारोह के लिए विभिन्न ग्रामो में किया जनसम्पर्क
  • विधायक राजू तिवारी और चिराग पासवान ने साबित कर दिया , सच्ची राजनीति वोट की नहीं मूल्यों की होती है – आचार्य तिवारी
  • डबल इंजन भाजपा सरकार की नीतियों से कुपोषित होंगे लाभ से बंचित – सीटू
CONTACT US

ADDRESS
FF-77, Behind of Dhanvantri Complex, Bhind – 477001, Madhya Pradesh

CHIEF EDITOR
Deepak Chaudhary

CONTACT NO.: +91-98262 31755

EMAIL
jagrantodaynews.in

WEB ADDRESS
www.jagrantodaynews.in

CHOOSE LANGUAGE
Our Visitors
639226
Views Today : 427
Who's Online : 10
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
© 2026 www.jagrantodaynews.in Designed by www.wizinfotech.com.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.