-घर-घर सुख-शान्ति का संदेश देने जाएगी यात्रा
भिण्ड। राष्ट्रीय हनुमान सेना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पृथक चंबल प्रदेश गठन संयोजक नरसिंह कुमार चौबे ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि चंबलांचल की समस्या एवं मुख्य बिन्दुओं को लेकर राष्ट्रीय हनुमान सेना पार्टी द्वारा 27 दिसंबर 1999 से पृथक गठन की मांग की गई है। उत्तरप्रदेश से आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, झांसी और ललितपुर। मध्यप्रदेश से गुना, शिवपुरी, अशोकनगर, दतिया, ग्वालियर, श्योपुर और भिण्ड। राजस्थान से धौलपुर, करौली, सवाई माधौपुर, कोटा, बारा और झाल शामिल किए गए हैं।
चौबे ने बताया कि पृथक चंबल प्रदेश गठन की मांग को लेकर देश के राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, सभापति राज्यसभा, लोकसभा अध्यक्ष, मुख्य न्यायाधीश उच्चतम न्यायालय, प्रधानमंत्री, केन्द्रीय गृहमंत्री, नेता प्रतिपक्ष लोकसभा से पृथक चंबल प्रदेश के गठन व नक्शा सहित 27 दिसंबर 1999 को आवश्यक कार्रवाई हेतु ज्ञापन दिया गया है और मप्र, उप्र और राजस्थान तीनों प्रदेशों को अवगत करा दिया है। उन्होंने बताया कि चंबल प्रदेश गठन की मांग के समर्थन में चंबल कलश राष्ट्रीय हनुमान सेना पार्टी मुख्यालय समयचक्र सरकार देवऋषि आश्रम मौजा थरथरा भिण्ड भूमि सर्वे क्र.929, 934, 938, 941, 944, 961, 939 से प्रतिदिन सुबह नगर एवं देहात के लिए और दूर-दराज ग्रामों के लिए 9 सितंबर से 17 नवंबर तक रोजाना कलश रथ यात्रा प्रस्थान घर-घर सुख शांति का संदेश देने जाएगी और शाम को 8 बजे देवऋषि आश्रम पर वापस आएगी।


