भिण्ड। जिले में लगातार बारिश के बाद अब नदियों का जल स्तर बढ़ गया है। सोमवार सुबह 9.15 बजे क्वारी नदी का जल स्तर 125.08 मीटर दर्ज किया गया। खतरे का निशान 125 मीटर है। क्वारी नदी 0.08 मीटर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गई है। उधर सिंध नदी भी खतरे के निशान के पास है, जबकि चम्बल नदी के बढ़ने की रफ्तार अधिक नहीं है।
सिंध नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। इसका जलस्तर करीब 120 मीटर दर्ज किया जा रहा है। इसे देखते हुए नदी के आसपास के इलाकों में अलर्ट रखा गया है। जबकि पिछले दिनों चंबल नदी के जलस्तर में सबसे तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। अब इसकी रफ्तार कम हुई है। राजघाट से पानी छोड़े जाने के कारण उदी घाट पर चंबल का जलस्तर 113.5 मीटर दर्ज किया है। यह सामान्य जलस्तर से करीब पांच मीटर नीचे है। जलस्तर लगातार बढ़ने को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा नदी किनारे के क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। लोगों को नदियों में जाने से बचने की हिदायत दी गई है।
आलमपुर में सोनभद्रिका नदी उफान पर
दतिया जिले के गांवों में पिछले दिनों हुई बरसात के कारण आलमपुर से निकली सोनभद्रिका नदी सोमवार को उफान पर आ गई है। कस्बे में छत्रीबाग पर नदी के किनारे बने एक घर, नगर परिषद के सार्वजनिक सौचालय तथा देवी अहिल्या बाई गार्डन से नदी का पानी सटकर चल रहा है। इधर दूसरी ओर नदी के पानी ने निचली बस्तियों की ओर रूख कर लिया है और महाजन घटिया के ठीक सामने राजेन्द्र सिंह कौरव के बाड़े तक नदी का पानी आ गया है। हालांकि निचली बस्तियों में अभी कोई खतरा नहीं है। यदि सोनभद्रिका नदी का जलस्तर और अधिक बढ़ता है। तो निचली बस्तियों में कई घर नदी के पानी की चपेट में आ सकते है। फिर भी सोनभद्रिका नदी का जलस्तर बढ़ता देख नदी के किनारे एवं निचली बस्तियों में रहने वाले लोग चिंतित है। सोमवार को छोड़कर पिछले तीन-चार दिन से आलमपुर में भी बरसात हो रही है। लेकिन यहाँ तेज बारिश नहीं हुई है। दतिया जिले में हुई बरसात के कारण सोनभद्रिका नदी उफान पर आई है। सोनभद्रिका नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण छत्रीबाग घाट पर छोटा पुराना पुल डूब गया है। तो वहीं आलमपुर से खिरिया मार्ग पर बना पुल डूबा हुआ है। आलमपुर के नजदीक ग्राम भांपर और भाण्डेर तहसील के ग्राम जौरी में सोनभद्रिका नदी पर बने रपटानुमा पुल डूबे हुए है। बताया गया है कि जौरी गांव में बना रपटानुमा पुल पिछले कई दिनों से डूबा हुआ है। जिससे गांव के लोगों का पुल से निकलना पूरी तरह से बंद है और गांव के लोग अपने ही गांव में कैद होकर रह गए है। सोमवार को सोनभद्रिका नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण जौरी गांव के पुल पर करीब 6 फीट पानी चल रहा है।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


