भिण्ड। कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा के निर्देशन में नगर पालिका सीएमओ वीरेन्द्र चक्रवर्ती ने सोमवार को शहर के वार्ड क्र.11 में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वार्ड की आंतरिक सड़कों, नालियों और सीवर व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया।
निरीक्षण के दौरान सीवर भराव और स्थानीय समस्याओं को लेकर सीएमओ ने मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए सभी समस्याओं का शीघ्र और स्थायी निराकरण करने के स त निर्देश दिए। सीएमओ चक्रवर्ती ने निरीक्षण के दौरान पाया कि कई स्थानों पर लोगों द्वारा सड़क पर ही बालू, गिट्टी व अन्य निर्माण सामग्री का ढेर लगा दिया गया है, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। इसके साथ ही सड़कों के किनारे किए गए अस्थाई अतिक्रमण पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने नपा अमले को निर्देश दिए कि सड़क पर पड़े मैटेरियल और अतिक्रमण को तत्काल हटाने की कार्रवाई की जाए, ताकि आमजन को आवागमन में किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
सीएमओ ने स्पष्ट लहजे में कहा कि शहर की स्वच्छता और सुगम यातायात में बाधा डालने वालों के खिलाफ स त रवैया अपनाया जाएगा। निरीक्षण के दौरान नगर पालिका के संबंधित अमले सहित स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


