मेहगांव। नगर के रामलीला मैदान में रविवार को गुर्जर-प्रतिहार सम्राट मिहिर भोज जयंती समारोह उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में समाज के बड़ी संख्या में शामिल हुए। पूरे कार्यक्रम स्थल पर सम्राट मिहिर भोज के जयकारों से वातावरण गुंजायमान रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्वालियर ग्रामीण विधायक साहब सिंह गुर्जर, कांग्रेस नेता रणजीत सिंह गुर्जर एवं गुर्जर स्वाभिमान संघर्ष समिति भिण्ड जिला अध्यक्ष पिंटू गुर्जर द्वारा सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विधायक साहब सिंह गुर्जर ने गुर्जर-प्रतिहार सम्राट मिहिर भोज के जीवन, शौर्य और गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सम्राट मिहिर भोज प्रथम का शासनकाल लगभग 836 ईस्वी से 885 ईस्वी तक रहा। उन्होंने लंबे समय तक शासन करते हुए गुर्जर-प्रतिहार साम्राज्य को एक शक्तिशाली साम्राज्य के रूप में स्थापित किया कन्नौज को केन्द्र बनाकर उन्होंने विशाल साम्राज्य किया। विधायक ने कहा कि सम्राट मिहिर भोज अपने अद्भुत शौर्य, पराक्रम, कुशल शासन व्यवस्था और राष्ट्र की रक्षा के लिए इतिहास में विशेष स्थान रखते हैं। साथ ही विधायक ने आगामी 25 सितंबर को ग्वालियर में होने वाले कार्यक्रम में समाजजनों को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की भी अपील की। कार्यक्रम का संचालन गुर्जर स्वाभिमान संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह गुर्जर ने किया। कार्यक्रम समापन के बाद आभार पिंटू गुर्जर ने व्यक्त किया।
सभा समापन के बाद नगर के विभिन्न मार्गों से भव्य चल समारोह निकाला गया। चल समारोह के दौरान समाज जनों में गजब का उत्साह देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने सम्राट मिहिर भोज के आदर्शों को आत्मसात करने तथा समाज में एकता, भाईचारा एवं शिक्षा को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। इस अवसर पर भूपेन्द्र सिंह कराना, अनिल गुर्जर, दीपक फौजी, वीरेन्द्र यादव, रामप्रकाश यादव, कैप्टन अहिवरन सिंह, महेन्द्र सिंह गुर्जर, सरदार सिंह गुर्जर, एडवोकेट महेश सिंह गुर्जर, हर्षिता गुर्जर, दारासिंह गुर्जर एडवोकेट, रायसिंह बौद्ध, जयसिंह सरपंच, भानुप्रताप सिंह गुर्जर, राजवीर सिंह बघेल, जीतू लोधी, जय गुर्जर, हेमंत पार्षद, शैलू पटेल, मोहन गुर्जर गिरगांव, पंजाब सिंह गुर्जर एवं विनोद गुर्जर सहित समाज के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


