भिण्ड। गोहद थाना पुलिस ने चैन स्नेचिंग के फरार आरोपी को गिरफ्तार कर उससे माल मशरूका बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार गत 3 जून को राधारानी मन्दिर के सामने सदर बाजार रोड गोहद में पल्सर मोटर साइकिल पर बैठे तीन अज्ञात आरोपी फरियादिया के गले मे पहना मंगलसूत्र छीन कर ले गए, जिस पर से थाना गोहद में अपराध क्र 131/26 धारा 304(2) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक भिण्ड सूरज कुमार वर्मा, एएसपी प्रदीप पटेल के निर्देशन में व एसडीओपी महेन्द्र कुमार गौतम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गोहद के नेतृत्व में अज्ञात आरोपियों की पतारसी हेतु टीम गठित की गई। विवेचना के दौरान अज्ञात आरोपीगणो की पतारसी हेतु मुखबिरों को सक्रिय किया, जिसके परिणाम स्वरूप पूर्व में दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था, शेष एक आरोपी घटना दिनांक से फरार था जिसे शनिवार की रात्रि में गिरफ्तार कर सोने के मोती कीमत आठ हजार रुपए के जब्त किए गए।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी गोहद नरेन्द्र सिंह कुशवाह, थाना प्रभारी मेहगांव रविन्द्र शर्मा, सउनि कम्पोटर सिंह, प्रधान आरक्षक राजबीर सिंह, रिपुदमन सिंह, सोनू कुमार, आरक्षक भानु तोमर, योगेन्द्र सिंह, सर्वेश तोमर, जीतू कुशवाह, चालक शिवा, व्हीडीएस आशीष शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


