भिण्ड। पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा द्वारा अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे घर पकड़ अभियान के तहत एएसपी प्रदीप पटेल के निर्देशन में तथा एसडीओपी लहार प्रवीण त्रिपाठी के मार्गदर्शन में असवार थाना पुलिस ने 315 बोर का कट्टा व कारतूस लेकर घूम रहे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार असवार थाना पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि बरहा नहर वाली रोड पर ग्राम बघावली मोड़ के पास एक व्यक्ति बारदात करने की नीयत से कट्टा लेकर घूम रहा है। थाना प्रभारी असवार ने तत्काल सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों का अवगत कराया एवं दिशा निर्देश प्राप्त कर मुखबिर बताए स्थान पर कार्रवाई हेतु पुलिस टीम भेज कर एक व्यक्ति के कब्जे से अवैध 315 बोर का देशी कट्टा व एक जिन्दा राउण्ड जब्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्र.38/26 धारा 25(1-बी)(ए) आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी असवार देवीदीन अनुरागी, सउनि रमेश चंद जोनवार, प्रधान आरक्षक पंकज शर्मा, आरक्षक कौशलेन्द्र, राहुल, मुलायम, रविन्द्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


