– भिण्ड आगमन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी का कांग्रेसजनों ने किया भव्य स्वागत
भिण्ड। मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के भिण्ड आगमन बरेठा टोल प्लाजा पर जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद मालनपुर, गोहद, मेहगांव, गोरमी सहित विभिन्न स्थानों पर भी कांग्रेसजनों ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।
दौरे के दौरान जीतू पटवारी ग्राम कचनावकलां पहुंचे, जहां उन्होंने प्रदेश कांग्रेस सचिव प्रमोद चौधरी की माताजी के निधन पर उनके निवास पहुंचकर एवं मेहगांव क्षेत्र में अन्य शोकाकुल परिवारों के बीच पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की, शोकाकुल परिवार से भेंट कर उन्हें सांत्वना दी तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
इस अवसर पर अटेर विधायक हेमंत कटारे, पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव, जौरा विधायक पंकज उपाध्याय, गोहद विधायक केशव देसाई, विधायक महेश परमार, विधायक साहब सिंह गुर्जर, विधायक सुरेश राजे, पूर्व विधायक सत्यपाल सिंह सिकरवार नीटू, प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा, शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र भदौरिया, राहुल सिंह भदौरिया, प्रदेश सह सचिव मनोज दैपुरिया, संगठन महासचिव महेश जाटव, मीडिया प्रभारी पंकज त्रिपाठी, संदीप मिश्रा, अरविन्द यादव हैवदपुरा, अभिलाख सिंह यादव, सुल्तान सिंह नरवरिया, सेवानिवृत्त डीएसपी सुरेन्द्र सिंह तोमर, देवीसिंह तोमर, कृष्णगोपाल चौरसिया, रूपसिंह खन्ना, देवेन्द्र निगम, केदार कौशल सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


