मेहगांव। सोनी रेलवे ट्रैक के पास एक अज्ञात व्यक्ति मृतक अवस्था में मिला। सूचनाकर्ता नवल सिंह पुत्र नंदन सिंह ठाकुर उम्र 54 साल निवासी कृष्णा सिटी महोली थाना हाइवे मथुरा उप्र हाल मेट ट्रैक मेन रेलवे स्टेशन सोनी मेहगांव ने स्टेशन मास्टर सोनी रेलवे स्टेशन की हस्त लिखित एक तहरीह पेश की। जिसमें कहा गया कि 4 सितंबर को अज्ञात व्यक्ति ट्रेन के नीचे आ गया। मृतक का चेहरा कुचला हुआ होने से स्पष्ट नहीं दिख रहा। अज्ञात मृतक की उम्र करीबन 55 से 60 वर्ष बताई जा रही है। उसकी लंबाई करीब 5 फीट 4 इंच है। सफेद शर्ट व काले रंग का पेंट पहने हैं। मृतक के दाहिने हाथ की कलाई में कलावा व राखी बंधी हुई है। अगर किसी को अज्ञात मृतक के संबंध में जानकारी मिले तो थाना प्रभारी मेहगांव के मोबाइल नं.6260787338 एवं जांच कर्ता प्रधान आरक्षक सुरेन्द्र सिंह के मोबाइल नं.9399565684 पर सूचित करें।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


