भिण्ड। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर के उपलक्ष में शा. महाविद्यालय आलमपुर के प्रांगण में मटकी फोड़ प्रतियोगिता हुई। जिसमें 100 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में नप उपाध्यक्ष भुवनेश तीसबिलासी एवं वार्ड 13 के पार्षद अवधेश सिंह राठौड़ मौजूद रहे। प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया।
छात्राओं के लिए मटकी की ऊंचाई कम रखी गई थी, ताकि वे सुरक्षित रूप से इस परंपरा का आनंद ले सकें। वहीं सीनियर वर्ग के छात्रों ने मानव पिरामिड बनाकर अपनी रणनीति, संतुलन और शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन किया। यह प्रतियोगिता काफी रोमांचक रही। इस आयोजन से छात्र भगवान श्री कृष्ण के बाल-रूप और माखन चोरी की परंपराओं से सीधे जुड़ पाते हैं। यह उन्हें सांस्कृतिक रूप से जोड़ता है। मटकी फोड़ने के लिए आपसी तालमेल, विश्वास और एक-दूसरे को संभालने की भावना जरूरी होती है। बच्चे इस खेल से टीम वर्क सीखते हैं। ऐसे उत्सव पढ़ाई के साथ-साथ विद्यालय के माहौल को भी आनंदमय बनाते हैं। दही-मटकी फोड़ प्रतियोगिता में विजेता छात्रों को महाविद्यालय के प्राचार्य भगवान सिंह निरंजन ने छात्रों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य भगवान सिंह निरंजन, अनिल चौधरी, लखन कौरव, आनंद चौधरी, अजय कुशवाहा, मनोज गुप्ता, ऋषि त्रिवेदी, बलबीर सिंह और महाविद्यालय की अध्यापिका उजल्ला रडभौंरे मौजूद रही।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


