भिण्ड। जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) कार्यालय में भारत के पूर्व राष्ट्रपति, महान शिक्षाविद् एवं भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस के रूप में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर पूर्व शिक्षक जय राम बघेल एवं पूर्व शिक्षक रामस्वरूप गोयल का शॉल एवं श्रीफल भेंटकर अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल ने कहा कि शिक्षक केवल शिक्षा नहीं देते, बल्कि समाज और राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करते हैं। डॉ. राधाकृष्णन का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा स्त्रोत है। शिक्षकों के ज्ञान, त्याग और समर्पण का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों द्वारा दिए गए संस्कार ही व्यक्ति को एक जिम्मेदार नागरिक बनाते हैं। कांग्रेस पार्टी सदैव शिक्षा, ज्ञान और सामाजिक मूल्यों को सशक्त बनाने के पक्ष में रही है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने डॉ. राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में नईम पठान, रामस्वरूप गोयल, विजेन्द्र सिंह कल्लू, रामसिया राठौर, एसएसी विभाग के जिलाध्यक्ष रूपसिंह खन्ना, राजेन्द्र सिंह यादव, रामसेवक मौर्य, फौजदार सिंह बघेल, राजवीर सिंह बघेल, विवेक जामोर, संदीप बघेल, अभिषेक मौर्य, प्रमोद बघेल, रोहित अर्गल सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


