भिण्ड। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस भिण्ड में शिक्षक दिवस के अवसर पर भारतीय प्रतिभूति और एवं विनिमय बोर्ड के सहयोग से स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में स्मार्ट निवेशक जागरुकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें सेबी की ओर से डॉ. जफरुद्दीन ने विद्यार्थियों को डिजिटल निवेश की जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम संयोजक प्रो. मोहित कुमार दुबे ने बताया कि एक स्मार्ट निवेशक वह होता है जो निवेश के जोखिमों और लाभों को समझकर, बाजार की स्थिति का विश्लेषण करके और दीर्घकालिक निवेश की मानसिकता रखते हुए सोच-समझकर निवेश संबंधी निर्णय लेता है। समझदार निवेशक होने से व्यक्ति को वित्तीय लक्ष्य और स्वतंत्रता प्राप्त करने में मदद मिल सकती है। एक समझदार निवेशक को दूसरों से अलग करने वाली प्रमुख विशेषता यह है कि जब बाजार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहा होता है तो वे कैसे प्रतिक्रिया करते हैं। एक समझदार निवेशक बाजार में गिरावट आने पर घबराकर अपने निवेश नहीं बेचता। इसके बजाय, वे शांत रहते हैं और अपने दीर्घकालिक लक्ष्यों पर ध्यान केन्द्रित करते हैं।
मुख्य वक्ता जफरुद्दीन ने कार्यक्रम के दौरान साइबर सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल एवं संदेश, संदिग्ध लिंक, फिशिंग, ओटीपी एवं बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी साझा करने से होने वाले नुकसान के प्रति सचेत किया। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे डिजिटल माध्यमों का उपयोग करते समय सतर्क रहें और किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ पासवर्ड, ओटीपी, बैंक खाते अथवा अन्य संवेदनशील जानकारी साझा न करें। उन्होंने साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूकता और सावधानी को सबसे महत्वपूर्ण सुरक्षा उपाय बताया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुनील त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को बचत के महत्व और उसके दीर्घकालिक प्रभाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बचत केवल भविष्य के लिए धन सुरक्षित रखना नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति में आर्थिक अनुशासन, आत्मनिर्भरता और भविष्य की आवश्यकताओं के प्रति सजगता विकसित करती है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी आय एवं संसाधनों के अनुरूप नियमित बचत करने तथा अनावश्यक खर्चों से बचने के लिए प्रेरित किया। डॉ. आशीष गुप्ता ने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में वित्तीय जागरूकता के साथ-साथ साइबर सुरक्षा के प्रति सजग रहना भी प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों से प्राप्त जानकारी को अपने परिवार एवं समाज के अन्य लोगों तक पहुँचाने का आह्वान किया, ताकि अधिक से अधिक लोग साइबर अपराधों और वित्तीय धोखाधड़ी से सुरक्षित रह सकें।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


